69 साल बाद पृथ्‍वी के नजदीक आ रहा एक धूमकेतु, देखना चाहते हैं तो यह खबर पढ़ें

Comet 13P Olbers : मौसम साफ हुआ तो इस धूमकेतु को आप दूरबीन या छोटे टेलिस्‍कोप की मदद से देख पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 16:07 IST
ख़ास बातें
  • एक धूमकेतु को पृथ्‍वी से देखा जा सकता है
  • यह 69 साल बाद हमारे करीब आया है
  • दूरबीन या छोटे टेलिस्‍कोप की मदद से देख पाएंगे

Photo Credit: universetoday

एक ऐसी चीज जो 69 साल बाद हमारे करीब आ रही है! अगर आपकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है, तो साल 2024 आपके लिए खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमारे सौरमंडल में 69 साल तक चक्कर लगाने के बाद एक धूमकेतु आकाश में नजर आने वाला है। दावा है कि मौसम साफ हुआ तो इस धूमकेतु को आप दूरबीन या छोटे टेलिस्‍कोप की मदद से देख पाएंगे। धूमकेतु का नाम है- Comet 13P/Olbers (धूमकेतु 13P/ओल्बर्स)। अभी यह लियो माइनर तारामंडल में है और स्‍पेस में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, 20 जुलाई को यह धूमकेतु पृथ्वी से 176 मिलियन मील (283 मिलियन किलोमीटर) की दूरी पर था। रिपोर्ट कहती है कि इस धूमकेतु को नग्‍न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि टेलीस्‍कोप की मदद से उत्तरी गोलार्ध में यह धूमकेतु नजर आ सकता है। इसे देखने का सही वक्‍त सूर्यास्त के लगभग दो घंटे बाद का है। आकाश में 20 से 30 डिग्री ऊपर एक धुंधली गेंद के रूप में इसे देखा जा सकता है। 
Advertisement

अर्थस्‍काई की रिपोर्ट के अनुसार, इस धूमकेतु को साफ देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस धूमकेतु का नाम जर्मन खगोलशास्त्री हेनरिक ओल्बर्स के नाम पर रखा गया है। साल 1815 में पहली बार उन्‍होंने इसकी खोज की थी। इसके नाम में पी का मतलब ऐसे धूमकेतुओं से है जिनका ऑर्बिट 200 साल से कम का है। 

पृथ्‍वी से इस धूमकेतु को आखिरी बार 1956 में देखा गया था। इन गर्मियों में देखे जाने के बाद यह अगली बार 2094 में नजर आएगा। सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने के दौरान यह धूमकेतु नेप्‍च्‍युन ग्रह तक पहुंचता है और पृथ्‍वी के करीब से भी गुजरता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धूमकेतु के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.