Zuchongzhi-3: चीन का नया सुपरकंप्यूटर Google के Sycamore से 10 लाख गुना तेज!

University of Science and Technology of China (USTC) की टीम ने इस कंप्यूटर का प्रोसेसर डिजाइन, वायरिंग कॉन्फिगरेशन और फैब्रिकेशन को ऑप्टिमाइज किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Sycamore प्रोसेसर ने एक RCS टास्क सिर्फ 200 सेकंड में पूरा किया था
  • अब चीन के Zuchongzhi-3 ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है
  • इस टेक्नोलॉजी का अगला कदम एरर रेट को कम करना है

Photo Credit: Unsplash/ Farai Gandiya

चीन ने Zuchongzhi-3 नाम का नया सुपरकंडक्टिंग क्वांटम कंप्यूटर पेश किया है, जो गूगल के Sycamore से 1 मिलियन गुना तेज और दुनिया के सबसे ताकतवर सुपरकंप्यूटर से क्वाड्रिलियन (10^15) गुना तेज काम करता है। Physical Review Letters में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, यह कंप्यूटर 105 क्वांटम बिट्स (Qubits) और 182 कपलर्स से लैस है, जो इसे Quantum Random Circuit Sampling (RCS) टास्क में अब तक का सबसे तेज बनाता है।
 

ये कैसे हुआ संभव?

University of Science and Technology of China (USTC) की टीम ने इस कंप्यूटर का प्रोसेसर डिजाइन, वायरिंग कॉन्फिगरेशन और फैब्रिकेशन को ऑप्टिमाइज किया है। इससे इसकी रीडआउट और कंट्रोल प्रिसिजन बेहतर हुई है, जिससे यह गूगल के लेटेस्ट अक्टूबर 2024 के नतीजों से 6 ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड बेहतर परफॉर्म कर पाया।
 

गूगल vs चीन: क्वांटम सुपरमैसी की रेस

गूगल के Sycamore प्रोसेसर ने 2019 में एक RCS टास्क सिर्फ 200 सेकंड में पूरा कर दिखाया था, जिसे दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर 10,000 साल में करता। अब चीन के Zuchongzhi-3 ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

USTC के प्रोफेसर Zhu Xiaobo के मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी का अगला कदम एरर रेट को कम करना है, जिससे fault-tolerant general quantum computer बनाया जा सकेगा। ये भविष्य में AI, बायोलॉजी, दवा बनाने और साइबर सिक्योरिटी में गेमचेंजर साबित हो सकता है।
Advertisement
 

क्या होगा इसका असर?

Zuchongzhi-3 का डेवलपमेंट सिर्फ क्वांटम कंप्यूटिंग में स्पीड बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर नेशनल सिक्योरिटी, साइबर डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रग डिस्कवरी और नई टेक्नोलॉजी के इनोवेशन पर भी पड़ेगा। रिसर्चर्स का मानना है कि भविष्य में फॉल्ट-टॉलरेंट क्वांटम कंप्यूटर बनाकर क्लासिकल कंप्यूटिंग को पूरी तरह बदलने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zuchongzhi 3, Google, Sycamore, world fastest supercomputer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.