सूअर की किडनी इंसान में! सफल सर्जरी कर इस देश ने रचा इतिहास

चीन के शाईजिंग हॉस्पिटल में प्रोफेसर किन वीजून और प्रोफेसर डोऊ केफेंग की निगरानी में इस सर्जरी को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2024 19:43 IST
ख़ास बातें
  • सर्जरी में जीन एडिटेड किडनी का इस्तेमाल किया गया।
  • हॉस्पिटल के 21 डिपार्टमेंट ने मिलकर एक टीम प्रयास में सर्जरी को सफल किया।
  • हाल ही में अमेरिका में भी ऐसी ही एक सर्जरी सफल होने की खबर आई थी।

जानवरों से इंसानों में किडनी ट्रांसप्लांट करने का यह पहला सफल केस है।

Photo Credit: iStock

चीन में डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। देश में पहली ऐसी सर्जरी में सफलता पा ली गई है जिसमें एक सूअर के गुर्दे (Kidney) को इंसान में लगाया गया है। 25 मार्च को यह सर्जरी की गई। जानवरों से इंसानों में किडनी ट्रांसप्लांट करने का यह पहला सफल केस है। यह सर्जरी मेडिकल सेक्टर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि कही जा रही है क्योंकि किडनी फेल मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। अब ऐसे मरीजों के पास एक विकल्प उपलब्ध होगा जिनकी किडनी फेल हो चुकी है। ऐसे में जानवरों की किडनी भी ट्रांसप्लांट करके मरीज की जान बचाई सकती है। हाल ही में अमेरिका में भी ऐसी ही एक सर्जरी सफल होने की खबर आई थी।  

चीन के शाईजिंग हॉस्पिटल में प्रोफेसर किन वीजून और प्रोफेसर डोऊ केफेंग की निगरानी में इस सर्जरी को अंजाम दिया गया। सर्जरी में जीन एडिटेड किडनी का इस्तेमाल किया गया। यह ट्रांसप्लांट एक ब्रेन डेड पेशेंट में किया गया। जानवरों से इंसानों में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को अंग्रेजी में जिनोट्रांसप्लांट (Xenotransplant) कहा जाता है। चाइनाडेली की रिपोर्ट के अनुसार, किडनी का यह सफल ट्रांसप्लांट, एंड स्टेज रिनल डिसीज (गुर्दे की बीमारी की अंतिम स्टेज) के पेशेंट के लिए बहुत बड़ी आशा लेकर आया है। जीन एडिटिंग में हुई एडवांसमेंट ने जिनोट्रांसप्लांट के लिए दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। जिसके तहत जानवरों से मनुष्यों में अंगों का इस्तेमाल अब संभव हो सका है। 
Advertisement

आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉस्पिटल के 21 डिपार्टमेंट ने मिलकर एक टीम प्रयास में इस सर्जरी को सफल बनाया है। इसमें यूरोलॉजी, हिपेटोबिलियरी सर्जरी, और एनेस्थिसियोलॉजी भी शामिल थे। जिस सूअर से किडनी ली गई, वह Chengdu Clonorgan Biotechnology Co Ltd द्वारा उपलब्ध करवाया गया था जिसमें जीन एडिटिंग भी की गई, ताकि ऑर्गन ट्रांसप्लांट के रिजेक्ट होने के चांस कम से कम रह जाएं। रिसीवर के परिवार की सहमति के बाद ब्रेन डेड शख्स के शरीर में इस किडनी को ट्रांसप्लांट किया गया। 

ट्रांसप्लांट की गई किडनी ने 9 दिन तक सामान्य रूप से काम किया। सफलतापूर्वक इसने यूरीन प्रोडक्शन किया। जीनोट्रांसप्लांट रीसर्च में यह सर्जरी बहुत बड़ा रोल प्ले करेगी। इसमें आगे और भी क्लीनिकल एप्लीकेशन इस्तेमाल किए जाएंगे, जो अनगिनत एंड स्टेज रीनल डिसीज पेशेंट के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। डॉनर ऑर्गन की कमी को पूरा करने लिए अब मेडिकल सेक्टर के पास विकल्प मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  3. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  5. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  6. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  7. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  10. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.