8 हजार तस्‍वीरों के दम पर ब्रिटिश वैज्ञानिक ने बताया Aliens का पता, कहा- Nasa सब जानती है!

Aliens : वैज्ञानिक ने वह जगह बताई है, जहां एलियंस रहते हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी इस बारे में जानती है, लेकिन सच छुपाती आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • साइमन लुईस ने किया चौंकाने वाला दावा
  • द टू फेस्ड मून किताब के लिए भी जाने जाते हैं
  • चंद्रमा को बताया एलियंस का घर

Aliens : द टू फेस्ड मून (The Two Faced Moon) के लेखक साइमन लुईस (Simon Lewis) का कहना है कि उनके हाथ अपोलो स्‍पेस प्रोग्राम से जुड़ी फोटोज लग गई थीं।

क्‍या इस ब्रह्मांड में एलियंस (Aliens) हैं? यह सवाल वर्षों से वैज्ञानिकों, लोगों को दो भागों में बांटता आया है। एक पक्ष इस बात को खारिज करता है, जबकि दूसरा सबूतों के दम पर साबित करने की कोशिश करता है। हालांकि आजतक ऐसा कुछ ठोस नहीं मिला, जिससे यह कहा जा सके कि एलियंस होते हैं। अब एक ब्रिटिश लेखक और साइंटिस्‍ट ने दावा किया है कि उनके पास एलियंस की मौजूदगी से जुड़े सबूत हैं। वैज्ञानिक ने वह जगह भी बताई है, जहां एलियंस रहते हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी इस बारे में जानती है, लेकिन सच छुपाती आई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द टू फेस्ड मून (The Two Faced Moon) के लेखक साइमन लुईस (Simon Lewis) का कहना है कि उनके हाथ अपोलो स्‍पेस प्रोग्राम से जुड़ी फोटोज लग गई थीं। उन फोटोज से साबित होता है कि पृथ्‍वी के बाहर भी जीवन है। साल 1972 में ली गईं उन फोटोज में से एक में सिगार के आकार की एक चीज दिखाई देती है। वह गड्ढे के अंदर छुपी हुई है। ऐसी ही एक तस्‍वीर जो साल 1969 में ली गई थी, उसमें UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट जैसा कुछ नजर आता है। याद रहे कि उसी साल इंसान ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था।   

साइमन लुईस ने खुलासा किया है कि मून मिशन से जुड़ी जो तस्‍वीरें उन्‍हें मिली थींं, वह नासा के ही एक पूर्व कर्मचारी ने पहुंचाई थीं। लुईस को भरोसा है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, एलियंस और UFO से जुड़ी सच्‍चाई को छुपा रही है। लुईस ने दावा किया कि उनके पास करीब 8 हजार इमेजेस हैं। वह सामान्‍य नजर आती हैं, लेकिन ध्‍यान से देखने पर पता चलता है कि तस्‍वीरों में कुछ तो अजीब है। 

इन तस्‍वीरों को पहले कभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लुईस के मुताबिक, एलियंस में उनकी दिलचस्‍पी नासा के उस पूर्व कर्मचारी से मुलाकात के बाद जगी थी। साल 1994 में हुई वह मुलाकात एक संयोग थी। लुईस का दावा है कि नासा के पूर्व कर्मचारी ने उन्‍हें बताया था कि अमेरिका एक सीक्रेट स्‍पेस प्रोग्राम चला रहा है। लुईस के मुताबिक, नासा का पूर्व कर्मचारी उन्‍हें अपने साथ स्‍टडी के लिए ले गया, जहां हजारों किताबें थीं। पूर्व कर्मचारी ने उन्‍हें कुछ हैरान करने वाले डॉक्‍युमेंट्स भी सौंपे। 

लुईस का दावा है कि पूर्व नासा कर्मचारी ने उन्‍हें बताया था कि चंद्रमा पर मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वहां सिर्फ सैंपल लेने नहीं गए थे। वह चंद्रमा पर मौजूद स्‍ट्रक्‍चरों को भी देखने गए थे। लुईस का कहना है कि वह अपनी बात को साबित कर सकते हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.