83 फीट तक साइज के दो एस्टरॉयड आज बढ़ रहे धरती की ओर! एक है एयरप्लेन जितना बड़ा!

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JW3 एक बड़े हवाई जहाज के बराबर साइज का है।
  • आज एस्टरॉयड 2023 JT4 के धरती के नजदीक आने की चेतावनी।
  • यह एक बस जितना बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। इसका साइज 23 फीट है।

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है।

एस्टरॉयड पर अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार नजर बनाए हुए है, क्योंकि इन दिनों एक के बाद एक एस्टरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से कई एस्टरॉयड तो चांद जितने करीब आकर पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं। आज फिर से 2 एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट नासा की ओर से जारी किया गया है। ये दोनों एस्टरॉयड काफी बड़े चट्टानी टुकड़े हैं। हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ये धरती की ओर बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये दो एस्टरॉयड, और क्या ये आज पृथ्वी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं? 

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी ने आज एस्टरॉयड 2023 JT4 के धरती के नजदीक आने की चेतावनी दी है। यह एक बस जितना बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। इसका साइज 23 फीट है। आकार में यह बहुत ही छोटा है, इसलिए इससे खतरे जैसी कोई आशंका नासा की ओर से नहीं जताई गई है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी सिर्फ 1,940,000 किलोमीटर रह जाएगी। 

JPL ने आज एक अन्य एस्टरॉयड के भी पृथ्वी के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। यह एस्टरॉयड 2023 JW3 है जो कि एक बड़े हवाई जहाज के बराबर साइज का है। 83 फीट का ये खगोलीय पिंड धरती के करीब 3,230,000 किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाला है। यह साइज में काफी बड़ा है इसलिए इसके लिए अलर्ट रहना जरूरी है। नासा के अनुसार किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। नासा ने हाल में किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी संभावना कही जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.