180 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज पृथ्वी को खतरा!

नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी के करीब बड़े एस्टरॉयड्स का खतरा मंडरा रहा है।
  • अभी तक एस्टरॉयड के टकराने की घटनाएं बहुत कम सामने आई हैं।
  • किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण इन्हें अपनी तरफ खींच सकता है।

एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में चट्टानों के रूप में घूमता एक संभावित खतरा हैं जिन पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक हमेशा पैनी नजर बनाए रखते हैं।

एस्टरॉयड को क्षुद्र ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रहों और उपग्रहों की तरह ही लगातार अंतरिक्ष में चक्कर लगाते हैं। एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं। एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में चट्टानों के रूप में घूमता एक संभावित खतरा हैं जिन पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक हमेशा पैनी नजर बनाए रखते हैं। ये पृथ्वी के आसपास आने पर खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए नासा इनको लगातार ट्रैक करती है और दिशा पर नजर बनाए रखती है। आज भी पृथ्वी के करीब बड़े एस्टरॉयड्स का खतरा मंडरा रहा है। 

नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2026 KP धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह 42 फीट का एस्टरॉयड है जो 8.37 लाख किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। यह दूरी काफी कम है। यह पृथ्वी के काफी करीब होगा। यह एक बड़े मकान जितना है जो पृथ्वी पर भारी नुकसान कर सकता है। 

Asteroid 2026 JP1 भी आज पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह एस्टरॉयड 180 फीट बड़ा है। यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 67.7 लाख किलोमीटर दूर होगा। ऐसे में कम दूरी के कारण एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है। 

एस्टरॉयड अक्सर अपनी कक्षा में घूमते हैं। अभी तक एस्टरॉयड के टकराने की घटनाएं बहुत कम सामने आई हैं। लेकिन किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण इन्हें अपनी तरफ खींच सकता है और यह ग्रह से टकरा सकते हैं। इसलिए पृथ्वी की ओर आने वाले एस्टरॉयड्स को नासा लगातार ट्रैक करती रहती है। हालांकि आज आने वाले दोनों ही एस्टरॉयड के लिए नासा ने टकराव जैसी संभावना की जानकारी नहीं दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA updates, asteroid 2026 KP, Asteroid 2026 JP1

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.