अंतरिक्ष से आ रही आफत! तूफानी स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज

NASA ने आज दो बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2026 20:25 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेंगे
  • आज दो बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट
  • हमारे सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्ट्रॉयड मौजूद कहे जाते हैं

NASA ने आज दो बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड के बारे में लगातार स्टडी कर रहे हैं। कहा जाता है कि हमारे सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जिनमें से कुछ बहुत बड़े आकार के भी बताए जाते हैं। एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के पास से गुजरते रहते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज फिर से 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड एरोप्लेन के जितना बड़ा बताया गया है जबकि दूसरा एस्टरॉयड किसी बस जितना बड़ा बताया गया है। आइए इनकी गति और संभावित खतरे के बारे में पूरी जानकारी आपको बताते हैं, जो नासा की ओर से जारी की गई है। 

NASA ने आज दो बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, दो बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड 2026 FS है। इसका साइज 95 फीट बताया गया है। यह एक जेट प्लेन के साइज का कहा जा रहा है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी धरती से महज 8.9 लाख किलोमीटर की होगी। 

एक और एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब आने की सूचना जारी की गई है। यह उल्का पिंड 2026 FD1 नाम का है जो किसी बस जितना बड़ा बताया जा रहा है। इसका साइज 21 फीट का कहा जा रहा है। यह भी आज धरती के करीब से होकर गुजरेगा। इसके बारे में कहा गया है कि यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 10.4 लाख किलोमीटर होगी। 

नासा कहती है कि एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.