2032 में धरती से टकराएगा 300 फीट बड़ा एस्टरॉयड! NASA के वैज्ञानिकों ने चेताया

NASA के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक एस्टरॉयड का पता लगाया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 21:14 IST
ख़ास बातें
  • यह 22 दिसंबर 2032 को धरती से टकरा सकता है।
  • यह नासा की ऑटोमेटेड Sentry रिस्क लिस्ट में शामिल हो चुका है।
  • Asteroid 2024 YR4 को पहली बार 27 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट किया गया था।

Asteroid 2024 YR4 को पहली बार 27 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट किया गया था।

एस्टरॉयड सौरमंडल में मंडराते खतरे से कम नहीं हैं। पृथ्वी के आसपास हजारों-लाखों की संख्या में एस्टरॉयड घूम रहे हैं। एस्टरॉयड एक और जहां अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए स्टडी का विषय हैं, वहीं दूसरी तरफ ये कई बार चिंता का कारण भी बन जाते हैं। अंतरिक्ष में घूमती चट्टानें कई बार पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर देती हैं, इनके टकराने की संभावना बन जाती है। ऐसे ही एक खतरनाक एस्टरॉयड के लिए वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है जो 2032 में धरती से टकरा सकता है। 

NASA के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक एस्टरॉयड का पता लगाया है। इसका नाम एस्टरॉयड 2024 YR4 है। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड 2032 में धरती से टकरा सकता है। इसके टकराने की संभावना है 83 में से 1 की बताई गई है जो कि चिंताजनक बात है। यह एस्टरॉयड साइज में 130 फीट से लेकर 300 फीट तक बड़ा हो सकता है। हालांकि यह इतना बड़ा नहीं है कि पृथ्वी से मानव प्रजाति ही खत्म हो जाएगी, लेकिन अगर यह धरती से टकराता है तो यहां बड़ी तबाही ला सकता है। यह एक भरे-पूरे शहर को तबाह कर सकता है।
Advertisement

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इसके टकराने से 8 मेगाटन TNT ऊर्जा निकलेगी। यह ऊर्जा उस ऊर्जा से भी 500 गुना ज्यादा होगी जो जापान के हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से निकली थी। नासा वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह 22 दिसंबर 2032 को धरती से टकरा सकता है। इसके टकराने की संभावना 1% है। यानी संभावना भले ही बहुत थोड़ी है लेकिन संभावना जरूर है। 

एस्टरॉयड के बारे में यह अब तक की उपलब्ध जानकारी है। कई बार ऐसा होता है कि एस्टरॉयड समय के साथ अपनी दिशा बदल लेते हैं। इसलिए आने वाला समय बताएगा कि इसके टकराने की संभावना घटती है या बढ़ती है। Asteroid 2024 YR4 को पहली बार 27 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट किया गया था। 31 दिसंबर को इसने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा जब यह नासा की ऑटोमेटेड Sentry रिस्क लिस्ट में दिखने लगा। Sentry रिस्क लिस्ट में धरती के पास मंडरा रहे वे सभी एस्टरॉयड शामिल होते हैं जिनके कभी न कभी धरती से टकराने की संभावना जीरो से ज्यादा होती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.