250 फीट का एस्टरॉयड 32 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आज बढ़ रहा धरती की ओर!

एस्टरॉयड 2023 एचटी4 (asteroid 2023 HT4) अपोलो ग्रुप के एस्टरॉयड से संबंधित बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2023 10:28 IST
ख़ास बातें
  • आज एक 250 फीट के एस्टरॉयड के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट
  • इसकी दूरी 6,070,000 किलोमीटर बताई गई है
  • इसकी स्पीड 32166 किलोमीटर प्रतिघंटा है

NASA की ओर से आज एक 250 फीट के एस्टरॉयड के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है।

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष की दुनिया में एस्टरॉयड इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। नासा की ओर से आए दिन किसी न किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या लघु ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर चुके हैं। ये ग्रहों के बनने के समय शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं जो सोलर सिस्टम के अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। स्पेस एजेंसी ने आज 250 फीट बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, आने वाले 2-3 दिनों में कई और बड़े एस्टरॉयड भी पृथ्वी की ओर बढ़ रहे होंगे। आइए आपको बताते हैं ये कौन से चट्टानी टुकड़े हैं जो पृ्थ्वी वासियों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। 

अंतरिक्ष की घटनाओं पर नजर रखने और खोज करने वाली एजेंसी NASA की ओर से आज एक 250 फीट के एस्टरॉयड के पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो इन्हें ट्रैक करती है, ने 2023 HT4 नाम के एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। JPL के अनुसार, यह दैत्याकार चट्टानी टुकड़ा आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। जब यह अपने ऑर्बिट में घूमते हुए धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंच जाएगा तो इसकी दूरी 6,070,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी स्पीड 32166 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 एचटी4 (asteroid HT4) अपोलो ग्रुप के एस्टरॉयड से संबंधित बताया गया है। इसकी खोज हाल ही में की गई थी। 9 अप्रैल 2023 को खोजा गया ये एस्टरॉयड साइज में 250 फीट का है जो कि किसी बड़ी बिल्डिंग जितना है। इसके बारे में कहा गया है कि यह सूर्य का एक चक्कर 981 दिन में पूरा करता है। जो कि पृथ्वी का लगभग 2.5 गुना समय है। नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। 

इसके अलावा एक एस्टरॉयड कल भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका नाम 2023 JG है। यह 160 फीट बड़ा है जो कि किसी बड़े एयरप्लेन जितना साइज है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो इसकी धरती से दूरी सिर्फ 7,110,000 किलोमीटर रह जाएगी। एस्टरॉयड का साइज 50 फीट से लेकर 550 फीट तक भी हो सकता है। ये एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं। नासा ने अभी तक इनमें से किसी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है, लेकिन जब तक यह धरती के करीब आकर गुजर नहीं जाते, इन पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.