पृथ्‍वी से दूर हो रहा चांद! 20 करोड़ साल बाद 25 घंटे का हो जाएगा एक दिन

चंद्रमा के पृथ्‍वी से दूर जाने का असर हमारे ग्रह पर भी हो रहा है। यह असर पृथ्‍वी की घूर्णन गति (rotational speed) पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 17:17 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा के पृथ्‍वी से दूर जाने का असर
  • हमारे ग्रह पर 25 घंटे का होगा एक दिन
  • 20 करोड़ साल बाद हो सकता है ऐसा

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 1.4 अरब साल पहले पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्‍कर पूरा करने में 18 घंटे लगे थे।

Earth Moon Distance : तमाम रिसर्च यह बता चुकी हैं कि पृथ्‍वी और चांद के बीच दूरी बढ़ रही है। साल 2022 में रिसर्चर्स ने अनुमान लगाया था कि 2.5 अरब साल पहले चंद्रमा और पृथ्‍वी के बीच दूरी आज के मुकाबले 60 हजार किलोमीटर कम रही होगी। चंद्रमा के पृथ्‍वी से दूर जाने का असर हमारे ग्रह पर भी हो रहा है। यह असर पृथ्‍वी की घूर्णन गति (rotational speed) पर पड़ रहा है। एक नई रिसर्च में कहा गया है कि पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच बढ़ रही दूरी के कारण हमारे ग्रह पर एक दिन 25 घंटों का हो सकता है।   

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 1.4 अरब साल पहले पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्‍कर पूरा करने में 18 घंटे लगे थे यानी तब 18 घंटे में दिन-रात होती थी। चंद्रमा के पृथ्वी से दूर जाने के कारण पृथ्‍वी की घूर्णन गति लगातार कम हो रही है। विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी की स्‍टडी में यह बात सामने आई है। रिसर्चर्स ने 9 करोड़ साल पुरानी एक चट्टान पर स्‍टडी की।  
Advertisement

चंद्रमा और पृथ्‍वी की मौजूदा दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर है। चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक पूरा चक्‍कर लगाने में 27.3 दिन लगते हैं। स्‍टडी में कहा गया है कि चंद्रमा हर साल 3.82 सेंटीमीटर की स्‍पीड से दूर जा रहा है। इसकी वजह से 20 करोड़ साल बाद पृथ्वी पर 25 घंटे का दिन हो सकता है। 

एक अन्‍य रिसर्च में भी वैज्ञानिक कह चुके हैं कि पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच आज जो दूरी 384,400 किलोमीटर है, वह ढाई अरब साल पहले 321,800 किलोमीटर थी और दिन की लंबाई 24 घंटों की जगह 16.9 घंटे थी। रिसर्चर्स का कहना है कि अरबों साल पहले चंद्रमा हकीकत में हमारे ग्रह के करीब था और अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। इन रिसर्चों से वैज्ञानिकों को अर्थ-मून सिस्‍टम को समझने में मदद मिल सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.