Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्री की जैकेट की लगी बोली, रकम सुनकर रह जाएंगे दंग!

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) और एल्ड्रिन (Aldrin) 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर चलने वाले पहले इंसान थे। एल्ड्रिन, जो अब 92 वर्ष के हैं, मिशन के तीन-सदस्यीय दल के एकमात्र जीवित सदस्य हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जुलाई 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में Sotheby's ऑक्शन सेंटर ने इस जैकेट को बेचा है
  • न्यूयॉर्क में 2.8 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) में बेची गई है जैकेट
  • इस जैकेट को एल्ड्रिन ने 1969 में चंद्रमा के ऐतिहासिक मिशन पर पहना था

यह नीलामी में बेची गई किसी भी अमेरिकी अंतरिक्ष-उड़ान कलाकृतियों के लिए सबसे अधिक है

दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जिनकी आए दिन नीलामी होती है। इनमें से कुछ आम वस्तुएं होती हैं, तो कुछ बेशकीमती। ऐसी ही एक बेहद कीमती चीज न्यूयॉर्क में बेची गई। अमेरिका में Sotheby's ने Apollo 11 अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) की उस जैकेट को बेचा है, जो उन्होंने अपनी फ्लाइट के दौरान पहनी थी। जैकेट की निलामी मिलियन डॉलर्स में हुई है, जो भारत में करोड़ों रुपये होते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में Sotheby's ऑक्शन सेंटर ने Apollo 11 अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन की जैकेट को न्यूयॉर्क में 2.8 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) में बेचा है। इस जैकेट को एल्ड्रिन ने 1969 में चंद्रमा के ऐतिहासिक मिशन पर पहना था। जैकेट में सामने की ओर NASA का लोगो और Apollo 11 मिशन का चिह्न लगा है। इसमें एल्ड्रिन का नेम टैग भी है।

इसके बाएं कंधे पर संयुक्त राज्य का झंडा भी है और यह बीटा (Beta) कपड़े से बना है, जो एक अग्निरोधक कपड़ा होता है। 1967 में ग्राउंड टेस्ट के दौरान तीन Apollo 1 अंतरिक्ष यात्रियों की उनके अंतरिक्ष यान में फ्लैश फायर में मौत होने के बाद से नासा इस कपड़े का इस्तेमाल अपने अंतरिक्ष सूट में करता है।

Sotheby's के अनुसार, अपोलो 11 इनफ्लाइट जैकेट के लिए 2,772,500 डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) का पेमेंट किया गया है, जो नीलामी में बेची गई किसी भी अमेरिकी अंतरिक्ष-उड़ान कलाकृतियों के लिए सबसे अधिक है। बोली लगाने वाल इस अज्ञात शख्स ने ऑक्शन में फोन द्वारा भाग लिया था और इसने लगभग 10 मिनट तक चली बोली में कई अन्य लोगों को पछाड़ दिया।
Advertisement

जैकेट के बाद, मंगलवार की नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीज Apollo 11 मिशन की समरी फ्लाइट प्लान था। इसे $819,000 (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) में बेचा गया, जो $100,000 (लगभग 79 लाख रुपये) से $150,000 (लगभग 1 करोड़ रुपये) के अनुमान से बहुत अधिक था।
Advertisement

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) और एल्ड्रिन (Aldrin) 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर चलने वाले पहले इंसान थे। एल्ड्रिन, जो अब 92 वर्ष के हैं, मिशन के तीन-सदस्यीय दल के एकमात्र जीवित सदस्य हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apollo, Apollo 11, Apollo 11 Mission, Apollo 11 Auction

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.