अमेरिकी कंपनी ने दिखाया हाइपरसोनिक व्‍हीकल, दुनिया के सबसे बड़े एयरप्‍लेन से होगा लॉन्‍च

इस व्‍हीकल के बारे में सबसे पहले साल 2020 में सुना गया था। बताया जाता है कि इस हाइपरसोनिक व्‍हीकल को 35,000 फीट (10,668 मीटर) की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे बड़े पंखों वाले Roc एयरक्राफ्ट से छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मई 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • इस व्‍हीकल के बारे में सबसे पहले साल 2020 में सुना गया था
  • हाइपरसोनिक व्‍हीकल ध्‍वन‍ि की गति से भी तेज सफर करते हैं
  • चीन और रूस भी ऐसे हाई-स्‍पीड सिस्‍टम्‍स पर फोकस कर रहे हैं

हाल ही में कंपनी ने बताया है कि उसने Talon-A टेस्‍ट व्‍हीकल का स्‍ट्रक्‍चर पूरा कर लिया है।

एक अमेरिकी एयरोस्‍पेस कंपनी है स्ट्रैटोलांच (Stratolaunch)। यह हाई-स्‍पीड फ्लाइट टेस्‍ट सर्विसेज के लिए जानी जाती है। स्ट्रैटोलांच ने अबतक के सबसे बड़े हवाई जहाज ‘Roc कैरियर एयरक्राफ्ट' की पांचवीं उड़ान पूरी कर ली है और अब यह कंपनी एक हाइपरसोनिक व्‍हीकल (Talon-A) की टेस्टिंग के लिए तैयार है। इसे Roc कैरियर एयरक्राफ्ट से लॉन्‍च किया जाएगा। इस व्‍हीकल के बारे में सबसे पहले साल 2020 में सुना गया था। बताया जाता है कि इस हाइपरसोनिक व्‍हीकल को 35,000 फीट (10,668 मीटर) की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे बड़े पंखों वाले Roc एयरक्राफ्ट से छोड़ा जाएगा। Roc एयरक्राफ्ट को भी स्ट्रैटोलांच ने ही डेवलप किया है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया है कि उसने Talon-A टेस्‍ट व्‍हीकल का स्‍ट्रक्‍चर पूरा कर लिया है। इसे TA-0 के रूप में जाना जाता है। space.com की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने बताया है कि TA-0 की सेपरेशन टेस्टिंग को पूरा करने के बाद कंपनी अपने इस पहले हाइपरसोनिक टेस्‍ट व्‍हीकल की उड़ान पर काम शुरू करेगी। स्ट्रैटोलांच के मुताबिक कंपनी ने एक तीसरे व्‍हीकल TA-2 का निर्माण भी शुरू कर दिया है। यह पहला रीयूजेबल हाइपरसोनिक टेस्‍ट व्‍हीकल है। 
Advertisement
बताया जाता है कि कंपनी इस साल की शुरुआत में Roc कैरियर एयरक्राफ्ट और Talon-A के साथ पहला ड्रॉप टेस्‍ट करने जा रही थी। अब संभावना है कि साल 2023 तक कंपनी पूरी परिचालन क्षमता हासिल कर लेगी। स्ट्रैटोलांच को साल 2011 में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर पॉल एलन ने स्‍थापित किया था। तब इसे एक सैटेलाइट मिडएयर लॉन्चर के रूप में पहचाना गया था। हालांकि पॉल एलन की 2019 में कैंसर से मौत के बाद कंपनी ने अपनी पहली टेस्‍ट फ्लाइट पूरी की थी। अक्‍टूबर 2019 में इसे नए ओनर मिल गए, जो हाइपरसोनिक व्‍हीकल की कल्‍पना रखते हैं। 

हाइपरसोनिक व्‍हीकल का मतलब ऐसे विमानों से है, जो ध्‍वन‍ि की गति से भी तेज सफर करते हैं। अमेरिका के साथ-साथ चीन और रूस भी ऐसे हाई-स्‍पीड सिस्‍टम्‍स पर फोकस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में हाइपरसोनिक विमानों को लेकर कुछ बड़ी खोजें समाने आ सकती हैं। अगर इनका कमर्शल इस्‍तेमाल संभव हुआ तो एक देश से दूसरे देश का सफर बेहद कम समय में पूरा होगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.