अंतरिक्ष से आया ‘हार्टबीट’ के पैटर्न वाला रहस्‍यमयी रेडियो सिग्‍नल, इस निष्‍कर्ष पर पहुंचे वैज्ञानिक

FRB, रेडियो वेव्‍स के चमकदार विस्फोट होते हैं। इनकी अवधि मिलीसेकंड-स्केल में होती है। यही वजह है कि इनके सोर्स का पता लगाना और अंतरिक्ष में इनकी स्थिति तय करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • साल 2019 में इस सिग्‍नल को डिटेक्‍ट किया गया था
  • तभी से साइंटिस्‍ट इसे समझने की कोशिश कर रहे थे
  • यह अबतक का सबसे लंबा फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट है

सबसे पहले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट’ को साल 2007 में खोजा गया था। तभी से साइंटिस्‍ट इसके मूल सोर्स को खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Photo Credit: MIT

रहस्‍यों से भरे ब्रह्मांड ने एक बार फ‍िर से वैज्ञानिकों को हैरान किया है। उन्‍हें अंतरिक्ष में हार्टबीट की तरह पैटर्न वाले एक रहस्‍यमयी ‘रेडियो बर्स्ट' का पता चला है। खगोलविदों का अनुमान है कि यह सिग्‍नल लगभग एक अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से आया है, लेकिन सिग्‍नल की सटीक लोकेशन और ‘रेडियो बर्स्‍ट' की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि एक न्यूट्रॉन तारे से यह सिग्‍नल आया होगा। इससे जुड़ीं डिटेल बुधवार को जर्नल नेचर में पब्लिश हुई हैं।

स्‍टाेरी पर आगे बढ़ें, उससे पहले ‘फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट' यानी FRB के बारे में जान लेना चाहिए। FRB, रेडियो वेव्‍स के चमकदार विस्फोट होते हैं। इनकी अवधि मिलीसेकंड-स्केल में होती है। यही वजह है कि इनके सोर्स का पता लगाना और अंतरिक्ष में इनकी स्थिति तय करना मुश्किल होता है। सबसे पहले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट' को साल 2007 में खोजा गया था। तभी से साइंटिस्‍ट इसके मूल सोर्स को खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये विस्‍फोट एक सेकंड के हजारवें हिस्से में उतनी ऊर्जा पैदा करते हैं, जितनी सूर्य एक साल में करता है। 
Advertisement

फास्‍ट रेडियो बर्स्ट इतने तेज और अप्रत्याशित होते हैं कि उन्‍हें ऑब्‍जर्व करना मुश्किल होता है। हालांकि एक रेडियो टेलीस्‍कोप इस काम में लगा हुआ है। यह टेलीस्‍कोप कनाडा में डोमिनियन रेडियो एस्ट्रोफिजिकल ऑब्जर्वेटरी में मौजूद है, जिसे कैनेडियन हाइड्रोजन इंटेंसिटी मैपिंग एक्सपेरिमेंट या CHIME कहा जाता है। यह टेलीस्‍कोप साल 2018 से काम कर रहा है और लगातार आकाश को आब्‍जर्व करते हुए ‘फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट' को डिटेक्‍ट करता है। 

आमतौर पर ‘फास्‍ट रेडियो बर्स्ट' कुछ मिलीसेकंड तक रहता है और या तो शांत हो जाता है या किसी रेयर मामले में रिपीट होता है। अब जो सिग्‍नल मिला है वह लगभग तीन सेकंड लंबा है। इसे अबतक का सबसे लंबी अवधि का फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट कहा जा रहा है। यह किसी एवरेज FRB से लगभग एक हजार गुना लंबा और इसमें हार्टबीट यानी दिल की धड़कन जैसा पैटर्न है, जो हर 0.2 सेकंड में रिपीट होता है और कुल 3 सेकंड तक चलता है। 
Advertisement

इसे FRB 20191221A के नाम से लेबल किया गया है। बताया जाता है कि इस FRB का सोर्स पृथ्वी से कई अरब प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा में है। रिपोर्टों के अनुसार, CHIME टेलीस्‍कोप इस्‍तेमाल करने वाले खगोलविदों ने 21 दिसंबर, 2019 को इस सिग्‍नल को स्‍पॉट किया था। जिसके बाद इसे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कावली इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोफिजिक्स एंड स्पेस में स्‍टडी किया गया। यहां पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर डेनियल मिचिली के अनुसार, हम इसकी निगरानी कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि यह सिग्नल अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला फास्‍ट रेडियो बर्स्ट है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.