350 हाथियों की मौत का कारण बना ये दुर्लभ बैक्टीरिया!

बोस्टवाना के ओकावांगो में साल 2020 में मई-जून के दौरान 350 हाथी अचानक मर गए थे। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को इस घटना ने हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 20:39 IST
ख़ास बातें
  • ओकावांगो में साल 2020 में मई-जून के दौरान 350 हाथी अचानक मर गए थे
  • इनके शरीर पर किसी घाव या अन्य किसी तरह के ऐसे निशान नहीं थे
  • ये मौतें पास्चुरेला बिस्गार्ड टैक्सॉन 45 नाम के बैक्टीरिया के कारण हुई थी

अफ्रीका में 350 हाथियों की मौत एक बैक्टीरिया की वजह से हुई थी।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे बैक्टीरिया का पता लगाया है जिसने 350 हाथियों की जान ले ली थी। बोस्टवाना के ओकावांगो में साल 2020 में मई-जून के दौरान 350 हाथी अचानक मर गए थे। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को इस घटना ने हैरान कर दिया था। भीमकाय जानवरों की लाशें अफ्रीका में जहां तहां पड़ी देखी गई थीं। हैरानी की बात ये थी कि इनके शरीर पर किसी घाव या अन्य किसी तरह के ऐसे निशान नहीं थे जिनसे इनकी मौत का कोई अंदाजा मिलता हो। 

अफ्रीका में हाथियों की मौत पर वैज्ञानिक हैरान थे। पर एक खास बात जो देखी गई वो ये थी कि मरने से पहले हाथी गोल गोल घूमने लगते थे। और फिर धड़ाम से मुंह के बल गिर जाते थे। इसके 2 महीने के बाद जिम्बाब्वे में 35 हाथियों में फिर इसी तरह के लक्षण देखे गए। The Guardian के अनुसार, उस वक्त ये मौतें किसी साइनोबैक्टीरियल विषाक्त तत्व के कारण बताई गई थीं जिसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया था। 

फिर जब जिम्बाब्वे में भी इसी तरह से हाथी मरने लगे तो इस पर गंभीरता से शोध हुआ और पता लगा कि ये मौतें पास्चुरेला बिस्गार्ड टैक्सॉन 45 नाम के बैक्टीरिया के कारण हुई थीं जो कि खून में जहर पैदा कर देता है। यह बैक्टीरिया दुर्लभ था और इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। शुरुआत में इस बैक्टीरिया का संबंध हाथियों की मौत से नहीं जोड़ा गया था। फिर शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि शायद यह वही बैक्टीरिया है जिसके कारण पड़ोसी देशों में हाथियों की मौतें हुई हैं। 

रिसर्च पेपर को अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने लिखा है जिसमें Victoria Falls Wildlife Trust और University of Surrey समेत साउथ अफ्रीका की लेबोरेट्री के शोधकर्ता शामिल हैं। अफ्रीका के सवाना हाथी बहुत तेजी से विलुप्त होने के कगार की ओर बढ़ रहे हैं जो कि हर साल 8% की दर से घट रहे हैं। इसका मुख्य कारण अवैध शिकार बताया गया है। कहा गया है कि वन क्षेत्र में सिर्फ 3,50,000 हाथी ही बचे हैं। और अगर ऐसे ही किसी बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आते रहे तो इनकी संख्या और तेजी से कम हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.