300 किलो का सैटेलाइट कल सुबह पृथ्‍वी पर गिरने वाला है! क्‍या मचा देगा तबाही? जानें

RHESSI Satellite : Nasa ने कहा है कि सैटेलाइट के ज्‍यादातर हिस्‍से के अंतरिक्ष में ही जल जाने की उम्‍मीद है। हालांकि कुछ कॉम्‍पोनेंट बचे रह सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 14:13 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • नासा का स्‍पेसक्राफ्ट दोबारा करेगा पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश
  • हालांकि नासा को किसी नुकसान की उम्‍मीद नहीं है

RHESSI Satellite : नासा को उम्‍मीद है कि RHESSI सैटेलाइट की वजह से धरती पर कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष में घूम रहे कई सैटेलाइट्स अब सर्विस में नहीं हैं और पृथ्‍वी के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसा ही एक सैटेलाइट कल यानी बुधवार को हमारे ग्रह के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। इस सैटेलाइट का नाम है- Reuven Ramaty हाई एनर्जी सोलर स्पेक्ट्रोस्कोपिक इमेजर (RHESSI)। यह एक अमेरिकी सैटेलाइट है, जिसे साल 2018 में रिटायर कर दिया गया था। तभी से यह पृथ्‍वी के चारों ओर एक ऐसी कक्षा में चक्‍कर लगा रहा था, जिससे इसके हमारे ग्रह पर क्रैश होने की संभावना बनी हुई थी।

नासा के अनुसार, RHESSI सैटेलाइट ने लगभग 21 साल तक सर्विस दी। इस सैटेलाइट की जि‍म्‍मेदारी सूर्य से निकलने वाले सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) को देखना था। जानकारी के अनुसार, 300 किलोग्राम वजनी RHESSI सैटेलाइट बुधवार को पृथ्‍वी के वायुमंडल में दोबारा एंट्री करेगा। अमेरिका का रक्षा विभाग इस सैटेलाइट की कक्षा की निगरानी कर रहा है। 

एक बयान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने कहा है कि सैटेलाइट के ज्‍यादातर हिस्‍से के अंतरिक्ष में ही जल जाने की उम्‍मीद है। पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही सैटेलाइट नष्‍ट हो सकता है, हालांकि कुछ कॉम्‍पोनेंट बचे रह सकते हैं। नासा को उम्‍मीद है कि RHESSI सैटेलाइट की वजह से धरती पर कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। 

सर्विस में रहने के दौरान RHESSI सैटेलाइट ने सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्‍शन के बारे में कई जरूरी जानकारियां दीं। गौरतलब है कि सोलर फ्लेयर्स और सीएमई वो सौर घटनाएं हैं, जिनके प्रभाव से पृथ्‍वी पर पावर ग्रिड से लेकर जीपीएस सिस्‍टम तक ठप हो सकते हैं। ये विनाशक हों, तो अंतरिक्ष में हमारे सैटेलाइट्स को बर्बाद कर सकते हैं। अपने मिशन के दौरान RHESSI सैटेलाइट ने 1 लाख से ज्‍यादा सोलर इवेंट्स को रिकॉर्ड किया। 
Advertisement

अब यह सैटेलाइट क्रैश होने जा रहा है। नासा ने अनुमान लगाया है कि RHESSI सैटेलाइट भारतीय समय के अनुसार कल सुबह 7:00 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश कर सकता है। देखना होगा कि पृथ्‍वी पर इसका कितना असर होता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.