अंतरिक्ष से आज 33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आ रहीं 2 चट्टानों का पृथ्वी की ओर निशाना!

एस्टरॉयड इतने करीब आने पर ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2023 10:33 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JB3 आज धरती के बेहद करीब आने वाला है।
  • एस्टरॉयड 2023 LD 59 फीट का है जो कि बहुत ज्यादा करीब से गुजरने वाला है।
  • दोनों बड़े एस्टरॉयड आज धरती की ओर निशाना बनाए हुए हैं।

एस्टरॉयड बहुत अधिक करीब आने पर ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आ सकते हैं।

एस्टरॉयड (Asteroid) इन दिनों पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा बनकर मंडरा रहे हैं। ये छोटे चट्टानी टुकड़े होते हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं। ये ग्रहों से बहुत छोटे होते हैं। नासा के अनुसार, 4.6 अरब साल पहले जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था, तभी से ये अस्तित्व में हैं। हमारे सौरमंडल में एस्टरॉयड काफी संख्या में तैर रहे हैं। इनमें से अधिकतर मुख्य एस्टरॉयड बेल्ट में मौजूद हैं। यह एस्टरॉयड बेल्ट मंगल और बृहस्तपति की कक्षाओं के बीच में स्थित बताई जाती है। 

नासा के अनुसार एस्टरॉयड मेन बेल्ट के अलावा अन्य जगहों पर भी पाए जाते हैं। ये ग्रहों की कक्षा में भी मौजूद बताए जाते हैं। जिसका अर्थ है कि ये ग्रह के साथ-साथ ही उसी कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। पृथ्वी जिस कक्षा में सूर्य के चारों ओर घूमती है, उसमें भी एस्टरॉयड मौजूद हैं। इस तरह से एस्टरॉयड कभी भी अपनी कक्षा में घूमते हुए ग्रहों के रास्ते में आ सकते हैं। नासा अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के माध्यम से लगातार इन पर नजर रखती है। पिछले कुछ समय से ये लगातार पृथ्वी के करीब से होकर गुजर रहे हैं। 
Advertisement

आज नासा ने 2 एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। Jet Propulsion Laboratory के अनुसार, एस्टरॉयड 2023 JB3 आज धरती के बेहद करीब आने वाला है। करीब आने पर दोनों खगोलीय पिंडों के बीच की दूरी 5,420,000 किलोमीटर ही रह जाएगी। यह दूरी 55 लाख किलोमीटर से भी कम है। जबकि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा माने जाते हैं। इस हिसाब से एस्टरॉयड 2023 JB3 काफी करीब से गुजरने वाला है। 

अंतरिक्ष वैज्ञानिक बड़े एस्टरॉयड के लिए अधिक सतर्क रहते हैं। क्योंकि इनसे भारी नुकसान हो सकता है। एस्टरॉयड 2023 JB3 का साइज 160 फीट है। यह एक बड़ी बिल्डिंग जितना भारी है। इतने बड़े एस्टरॉयड का धरती के इतने करीब आना खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा एक और एस्टरॉयड आज धरती की ओर अपना निशाना साध चुका है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 LD है। यह 59 फीट का एस्टरॉयड है जो कि बहुत ज्यादा करीब से गुजरने वाला है। यह धरती के इतने करीब आ जाएगा कि दोनों के बीच की दूरी महज 9.5 लाख किलोमीटर हो बचेगी। यह 32763 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ा रहा है। 
Advertisement

एस्टरॉयड इतने करीब आने पर ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आ सकते हैं। ऐसे में संभावना बन जाती है कि यह ग्रह की ओर खिंचा चला आए। उदाहरण देखें तो 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 8 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 59 फीट साइज का था। एस्टरॉयड 2023 LD भी इसी साइज का है। ऐेसे में ये दोनों बड़े एस्टरॉयड आज धरती की ओर निशाना बनाए हुए हैं। हालांकि नासा ने इनके धरती से टकराने जैसी कोई चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.