Xiaomi Pad 6 में हो सकता है  Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन जैसा कैमरा डिजाइन

Xiaomi Pad 6 में दो कैमरा लेंस और एक तीसरा कटआउट और एक LED फ्लैश सेटअप दिख रहा है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 19:17 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले कंपनी ने Pad 5 सीरीज लॉन्च की थी
  • प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में Snapdragon 870 है
  • इस वर्ष Xiaomi Pad 6 सीरीज को लॉन्च कर सकती है

इसे दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की Pad 6 के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक्स से जानकारी मिली है। इससे पहले कंपनी ने Pad 5 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें Xiaomi Pad 5, Pad 5 Pro और Pad 5 Pro 5G शामिल थे। इस वर्ष Xiaomi Pad 6, Pad 6 Pro और Pad 6 Pro 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर इनकी कुछ इमेज पोस्ट की हैं। इनसे Xiaomi Pad 6 के रियर पैनल के लिए एक नया डिजाइन दिख रहा है। Xiaomi Pad 5 के विपरीत यह एक यूनिबॉडी डिजाइन है। हालांकि, रियर कैमरा लेआउट कुछ अलग है। यह Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल जैसा है। 

Xiaomi Pad 6 में दो कैमरा लेंस और एक तीसरा कटआउट और एक LED फ्लैश सेटअप भी दिख रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 870 SoC हो सका है। Xiaomi Pad 5 में Snapdragon 860 SoC दिया गया है। Xiaomi Pad 6 Pro को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED panel के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी ने Xiaomi Pad 5 को भारत में लॉन्च किया था लेकिन इसके अन्य वेरिएंट्स देश में उपलब्ध नहीं कराए गए थे। Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में 12.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 x 2,560 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, रिफ्रेश रेट 120Hz और 500 निट्स तक ब्राइटनेस दी गई है। यह डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। 

प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में Snapdragon 870 है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 12 OS पर बेस्ड MIUI Pad 13 पर चलता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह टैबलेट ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन में उपलब्ध कराया गया है। शाओमी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। पिछले वर्ष कंपनी को कुछ कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, 120Hz display
  • Dolby Vision and Dolby Atmos support
  • Loud and clear quad-speaker system
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • Quality keyboard and stylus accessories (optional)
  • Charging is relatively fast
  • Bad
  • Missing headphone jack and fingerprint scanner
  • No cellular option
  • No bundled cover
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8720 एमएएच
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  2. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  2. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  3. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  5. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  7. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  8. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  9. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
  10. Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.