Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 15.6 भारत में जुलाई के अंत तक हो सकते हैं लॉन्च

लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Mi ब्रांड के तहत Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 15.6 लैपटॉप्स को भारत में लेकर आने वाली है। बता दें, Mi Notebook Pro 14 लैपटॉप Mi Notebook Pro 15 के साथ मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook Ultra 15.6 लैपटॉप Mi Notebook Pro X 15 का रीब्रांडेड वर्ज़न ह
  • Mi Notebook Pro 14 लैपटॉप चीन में हो चुका है लॉन्च
  • Xiaomi भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी Mi और Redmi ब्रांड के तहत नए लैपटॉप्स
हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि Xiaomi भारत में जल्द ही Mi और Redmi ब्रांड के तहत नए लैपटॉप्स लाने की योजना बना रही है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में मी ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले लैपटॉप संबंधी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो शाओमी मी ब्रांड के तहत Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 15.6 लैपटॉप्स को भारत में लॉन्च करेगी। बता दें, यह लैपटॉप कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किए गए थे। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि यह लैपटॉप इस महीने ही भारत में दस्तक देने वाले हैं।

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Mi ब्रांड के तहत Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 15.6 लैपटॉप्स को भारत में लेकर आने वाली है। बता दें, Mi Notebook Pro 14 लैपटॉप Mi Notebook Pro 15 के साथ मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि Mi Notebook Ultra 15.6 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Mi Notebook Pro X 15 लैपटॉप का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। फिलहाल, इनसे जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई है।
 

Xiaomi Mi Notebook Pro 14 specifications (expected)

जैसे कि हमने बताया यह लैपटॉप चीन में लॉन्च हो चुके हैं। मी नोटबुक प्रो 14 में 14 इंच का 2K (2,560x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 261पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 300 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। इस लैपटॉप में 100 प्रतिशत sRGB कलर गामुट फीचर किया गया है और इसको भी TUV Rheinland blue light सर्टिफिकेशन प्राप्त है।

लैपटॉप Intel 11th Gen Core i7-11370H CPU और Nvidia GeForce MX450 जीपीयू से लैस है। जिसके साथ 16 जीबी DDR4 रैम मौजूद है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3,200MHz है। वहीं लैपटॉप में 512जीबी PCIe SSD स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इनमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स, 4 थंडरबॉल्ट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। लैपटॉप में ऑडियो को हैंडल करने के लिए दो 2वॉट स्पीकर DTS Audio प्रोसेसिंग के साथ स्थित हैं। बैटरी क्षमता की बात करें, तो मी नोटबुक प्रो 14 में 56 Whr की बैटरी दी गई है, इस लैपटॉप को 37 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। मी नोटबुक प्रो 14 का डायमेंशन 315.6 x 220.4 x 15.9 mm और भार 1.5 किलोग्राम है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Notebook Ultra 15.6 specifications (Rumored)

मी नोटबुक अल्ट्रा 15.6 चीन में लॉन्च हो चुके मी नोटबुक प्रो एक्स का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि Windows 10 Home पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच 3.5K (3,456x2,160 पिक्सल) Samsung E4 OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 261पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत sRGB और DCI-P3 कलर गामुट है। इस लैपटॉप में 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और डीसी डीमिंग सपोर्ट मौजूद है। लैपटॉप 11th-generation Intel Core i7 के साथ आता है, जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स मौजूद है। इसमें 32 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है। वहीं लैपटॉप में 1 टीबी PCIe  स्टोरेज मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी-ए 3.2 जेनरेशन 2, थंडरबॉल्ट 4, 3.5mm हेडफोन जैक और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

Mi Notebook Pro X 15 में चार स्पीकर यूनिट्स दी गई है, जिसके साथ DTS ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, आपको 2x2 माइक्रोफोन अरे के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बिल्ट-इन 720पी वेबकैम दिया गया। Xiaomi ने अपने इस लैपटॉप में 80Whr बैटरी प्रदान की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 11.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक डिलीवर करता है। लैपटॉप में 130W यूएसबी टाइप-सी पावर अडैप्टर दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 25 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज करता है।

मी नोटबुक प्रो एक्स 15 का डायमेंशन 348.9x240.2x18.47mm और भार 1.9 किलोग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3456x2160 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3050 Ti

वज़न

1.90 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड आइरिस एक्सइ

वज़न

1.50 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Notebook Pro 14, Mi Notebook Pro X 15
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.