Vivo अब लाएगा अपना लैपटॉप, जल्द होगा भारत में लॉन्च!

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo ने सर्वे के जरिए यूज़र्स से पूछा है कि वह लैपटॉप में किस तरह का प्राइस बैंड, डिस्प्ले साइज़, प्रोसेसर आदि चाहते हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही अपने लैपटॉप पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo लैपटॉप में मिल सकते हैं दो डिस्प्ले साइज़
  • वीवो वॉच सितंबर में हो सकती है लॉन्च
  • Vivo X70 सीरीज़ सितंबर में दे सकती है दस्तक
Vivo ब्रांड स्मार्टफोन के बाद अब कथित रूप से लैपटॉप सैगमेंट में उतरने की योजना बना रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो वीवो कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में वीवो लैपटॉप पेश कर Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप को टक्कर देगी। हालांकि, लैपटॉप लॉन्च की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट में वीवो लैपटॉप से जुड़े कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। लैपटॉप के अलावा, वीवो कंपनी स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठा सकती है जिसकी लॉन्चिंग के संकेत सामने आए हैं।

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर Yogesh Brar का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Vivo ने सर्वे के जरिए यूज़र्स से पूछा है कि वह लैपटॉप में किस तरह का प्राइस बैंड, डिस्प्ले साइज़, प्रोसेसर आदि चाहते हैं। रिपोर्ट में सर्वे के मुताबिक अटकलें लगाई गई हैं कि आगामी वीवो लैपटॉप दो डिस्प्ले साइज़ के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, इस लैपटॉप में 11th जनरेशन इंटेल कोर आई3 या फिर आई5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल लैपटॉप लॉन्च और कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लैपटॉप के अलावा, रिपोर्ट में वीवो वॉच को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट की मानें, तो टिप्सटर ने जानकारी दी है कि कंपनी ने स्मार्टवॉच को लेकर भी एक सर्वे किया है, जिससे प्रतीत होता है कि जल्द ही वीवो स्मार्टवॉच भी पेश की जा सकती है। लैपटॉप की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन स्मार्टवॉच को लेकर कहा गया है कि यह वीवो स्मार्टवॉच Vivo X70 सीरीज़ के साथ सितंबर महीने में दस्तक दे सकती है।
Advertisement

आपको बता दें, Vivo X70 सीरीज़ के तहत Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 स्मार्टफोन सितंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। जी हां, यह वहीं महीना होगा जब Indian Premier League (IPL) 2021 की शुरुआत होगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo laptops, Vivo Watch, Vivo X70 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.