सैमसंग ने लॉन्च किया नोटबुक 7 स्पिन हाइब्रिड लैपटॉप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 जून 2016 17:46 IST
सैमसंग ने 13.3 इंच और 15.6 इंच स्क्रीन में अपना नया हाइब्रिड लैपटॉप नोटबुक 7 लॉन्च कर दिया है। यह नोटबुक 26 जून से सैमसंग की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। नोटबुक 7 स्पिन की कीमत 799.99 डॉलर (करीब 54,000 रुपये) रखी गई है।

सैमसंग नोटबुक 7 स्पिन पीछ तक पूरी तरह रोटेट हो जाती है और फिल्में देखने के लिए टेंट मोड (टैबलेट मोड में भी) में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह लैपटॉप 13.3 और 15.6 इंच (1920x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाले दो डिस्प्ले साइज़ में आता है। इस लैपटॉप में एक अतिरिक्त वीडियो एचडीआर मोड दिया गया है। विंडोज़ 10 आधारित इस टू-इन-वन लैपटॉप में छठवें जेनरेशन का नया इंटेल कोर आई5 और आई7 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में 12 जीबी रैम है। इस लैपटॉप में एक टीबी की हार्ड ड्राइव के साथ एसएसडी के चुनाव के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग का दावा है कि यह लैपटॉप 20 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 15.6 इंच स्क्रीन नोटबुक 7 स्पिन 90 मिनट में जबकि 13.3 इंच वेरिएंट 100 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। कम रोशनी में आसान टाइपिंग के लिए इस लैपटॉप में ऑटो-बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

मार्च में, सैमसंग ने विंडोज़ 10 पर चलने वाला प्रीमियम नोटबुक 9 लैपटॉप लॉन्च किए थे। ये लैपटॉप चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किए थे। सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 67,000 रुपये) था। जबकि सबसे प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1,499 डॉलर (करीब 100,500 रुपये) थी। नोटबुक 9 के सभी वेरिएंट को सबसे पहले इस साल जनवरी में हुए सीईएस 2016 इवेंट में पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.