फोल्‍डेबल फोन के बाद अब फोल्‍डेबल लैपटॉप की बारी, Samsung अगले साल देगी खुशखबरी!

Samsung foldable laptop : सैमसंग इसे Flex Hinge (फ्लेक्स हिंज) कहती है और हालिया डिवाइसेज Z Flip 5 और Z Fold 5 में इस्‍तेमाल कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग कर रही फोल्‍डेबल लैपटॉप पर काम
  • अगले साल किया जा सकता है लॉन्‍च
  • खास हिंज मैकनिज्‍म देखने को मिलेगा उसमें

सैमसंग ने इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो और MWC 2023 में फोल्डेबल डिस्प्ले से जुड़े कई प्रोडक्‍ट्स पेश किए थे।

Photo Credit: thelec.kr

साउथ कोरियाई दिग्‍गज सैमसंग (Samsung) एक ऐसा स्लिम लैपटॉप तैयार कर रही है, जिसमें खास वॉटरड्रॉप हिंज मैकनिज्‍म देखने को मिलेगा। रिपोर्टों के अनुसार, सैमसंग इसे Flex Hinge (फ्लेक्स हिंज) कहती है और हालिया डिवाइसेज Z Flip 5 और Z Fold 5 में इस्‍तेमाल कर चुकी है। इस खास हिंज को अब लैपटॉप में इस्‍तेमाल करने की तैयारी है, जिसे अगले साल की छमाही के बाद लाया जा सकता है। 

कोरियाई आउटलेट The Elec के हवाले से यह जानकारी आई है। जिस हिंज को सैमसंग लैपटॉप में इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है, वह डिवाइस को स्लिम बना सकता है। लैपटॉप को फोल्‍ड करने पर यह स्‍क्रीन के बीच मजबूती से फ‍िट हो जाता है। 

सैमसंग ने इस साली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो और MWC 2023 में फोल्डेबल डिस्प्ले से जुड़े कई प्रोडक्‍ट्स पेश किए थे। कहा जाता है कि कंपनी लैपटॉप के अलावा फोल्‍डेबल टैब पर भी काम कर रही है। कहा जाता है कि कंपनी Flex-G के नाम से फोल्डेबल टैब को लॉन्च कर सकती है। 

फोल्‍डेबल सेगमेंट को सैमसंग को चुनौती एलजी (LG) से मिलने वाली है। कंपनी एलजी ग्राम फोल्‍ड (Gram Fold) नाम से एक लैपटॉप लॉन्‍च कर चुकी है। हालांकि एलजी को लैपटॉप सेगमेंट में कंस्‍यूमर्स का उतना सपोर्ट हासिल नहीं है। ऐसे में सैमसंग के पास अभी भी वक्‍त है कि वह इस सेगमेंट में खुद को मजबूत बना ले। 

खबरें तो यहां तक हैं कि ऐपल भी फोल्‍डेबल लैपटॉप पर काम कर रही है। हालांकि ऐपल प्रोडक्‍ट इतनी जल्‍दी पेश नहीं होने वाला। साल 2026 तक ऐपल के फोल्‍डेबल लैपटॉप के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।  
Advertisement

सैमसंग से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी अपने कई प्रोडक्‍ट्स पर डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। फ्लिपकार्ट सेल 2023 और एमेजॉन सेल 2023 में सैमसंग डिवाइसेज को छूट के साथ लिया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.