Redmi 10X फोन के साथ 26 मई को तीन रेडमीबुक लैपटॉप भी होंगे लॉन्च

तीन RedmiBook मॉडल में से दो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आ चुके हैं। लीक स्पेसिफिकेशन में दो तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें TIMI TM1951 और TIMI TM1953 दो मॉडल नंबर दिखे हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 मई 2020 18:38 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले RedmiBook के स्पेसिफिकेशन आए सामने
  • RedmiBook, 26 मई को Redmi 10X के साथ होगा लॉन्च
  • रेडमी के जनरल मैनेजर ने वीबो अकाउंट के जरिए दी जानकारी

RedmiBook और Redmi 10X के अलावा, रेडमी टीवी भी होंगे लॉन्च

RedmiBook, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का लैपटॉप है, आने वाले दिनों में कंपनी इसके नए मॉडल को लॉन्च कर सकती है। चीनी ई-रिटेलर की लिस्टिंग से माना जा रहा है कि रेडमी इस महीने के अंत तक रेडमी बुक के तीन नए मॉडल पेश कर सकती है। दूसरी तरफ, रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने खुलासा किया है कि RedmiBook चीन में 26 मई को Redmi 10X फोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन तीन रेडमीबुक मॉडल में से दो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आ चुके हैं। लीक स्पेसिफिकेशन में दो तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें TIMI TM1951 और TIMI TM1953 दो मॉडल नंबर दिखे हैं। एक टिप्सटर के अनुसार माना जा रहा है कि यह दोनों ही रेडमीबुक के दो मॉडल हैं, जिनके प्रोसेसर, क्लॉक स्पीड और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी ट्विटर पर साझा की गई है।

लू विबिंग ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया है, इस पोस्टर में RedmiBook के लॉन्च की तारीख 26 मई बताई गई है। इसके साथ Redmi 10X लॉन्च होगा, इसकी भी जानकारी दी गई है। यह ऑनलाइन इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। पोस्ट में बताया गया है कि "गेम्स के लिए छोटे स्क्रीन मजेदार नहीं हैं, और कार्यालयों के लिए बड़ी स्क्रीन पोर्टेबल नहीं हैं। किस आकार की स्क्रीन दोनों के लिए सही आकार है” (अनुवाद)। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह नया रेडमीबुक 16 इंच मॉडल में आ सकता है, जो कि चीनी ई-रिटेलर JD.com पर लिस्ट था।

@_rogame नाम के टिप्सटर के ट्वीट के मुताबिक, दो रेडमीबुक वेरिएंट TIMI TM1951 और TIMI TM1953 मॉडल नंबर के साथ आएंगे। दोनों ही मॉडल में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। बता दें, यह जानकारी पहले JD.com  पर लिस्ट थी। हालांकि, ट्वीट में हमे जानकारी मिली कि यह 16 जीबी रैम DDR4  के साथ इसकी स्पीड 2,666MHz होगी।

TIMI TM1951 मॉडल की बात करें, तो इसके स्पेसिफिकेशन की तस्वीर में दिखा है कि इसमें AMD Ryzen 5 4500U  प्रोसेसर के साथ 6 कोर चिपसेट डिज़ाइन दिया जाएगा। इसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। टर्बो क्लॉक स्पीड 3.9 गीगाहर्ट्ज़ होगी। TIMI TM1951 मॉडल भी 64 बिट्स वर्ज़न के विंडो 10 के साथ आएगा।

वहीं, TIMI TM1953 मॉडल नंबर 8 कोर AMD Ryzen 7 4700U प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी बेस क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। टर्बो क्लॉक स्पीड 4.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह भी 64 बिट्स वर्ज़न के विंडो 10 के साथ आएगा।
Advertisement

Redmi 10X हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर व 5जी सपोर्ट से लैस होगा। इसमें 4जी वेरिएंट भी होगा। रेडमी 10एक्स 5जी फोन चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो हैं- 6 जीबी+ 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। रेडमी 10एक्स 5जी के सभी वेरिएंट डार्क ब्लू, गोल्ड, सिल्वर और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। वहीं, 4जी वेरिएंट में 4 जीबी + 128 जीबी  और  6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन होंगे। फोन का 4जी वेरिएंट ग्रीन, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, RedmiBook, Redmi 10X, Redmi TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.