16GB रैम, Intel Core i5 प्रोसेसर वाला Redmi लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, चीन में सरकार की 20% सब्सिडी के बाद यह कीमत घटकर 2,719 युआन (करीब 32,000 रुपये) तक आ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition की कीमत 3,499 युआन है
  • नया मॉडल Intel Core i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है
  • इसमें 14-इंच WUXGA डिस्प्ले, 16GB LPDDR5 RAM और 512GB PCIe SSD स्टोरेज है

Photo Credit: Redmi

Redmi ने अपने घरेलू बाजार में Redmi Book 14 (2025) का एक सस्ता वेरिएंट Refreshed Edition के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल Intel Core i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है और स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में हल्के स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें 14-इंच WUXGA डिस्प्ले, 16GB LPDDR5 RAM और 512GB PCIe SSD स्टोरेज मिलता है। यहां हम रेडमी लैपटॉप की कीमत और इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition price, availability

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, चीन में सरकार की 20% सब्सिडी के बाद यह कीमत घटकर 2,719 युआन (करीब 32,000 रुपये) तक आ सकती है। यह नया लैपटॉप 24 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition specifications

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition में Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 कोर (4 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी) और 12 थ्रेड्स हैं। यह 4.6GHz टर्बो फ्रीक्वेंसी तक जा सकता है और 12MB Intel Smart Cache के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए Intel UHD Graphics (48 Execution Units, 1.4GHz फ्रीक्वेंसी) दिया गया है। 

इसमें 14-इंच WUXGA (1920 × 1200) डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह 100% sRGB कलर कवरेज और एंटी-ग्लेयर पैनल को सपोर्ट करता है। स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में इसमें 2.5K 120Hz डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जो डिस्प्ले क्वालिटी में एक बड़ा बदलाव है। लैपटॉप का वजन 1.37kg है और यह मेटल बॉडी में आता है।
Advertisement

Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition में 56Wh बैटरी दी गई है, जो 100W USB-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 35 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI 2.1, दो USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, एक USB-C पोर्ट (चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर सपोर्ट), और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 को भी सपोर्ट करता है।  Redmi Book 14 (2025) Refreshed Edition में Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड के साथ DTS-ट्यूनड ड्यूल स्पीकर्स हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.