बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट

Portronics ने Sky Cast Type-C to HDMI डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi 4K स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है और 100W चार्जिंग भी देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • बिना WiFi 4K@50Hz स्क्रीन कास्टिंग का सपोर्ट
  • 100W चार्जिंग और 10 मीटर वायरलेस रेंज
  • 4,999 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध

Portronics Sky Cast डिवाइस से बड़ी स्क्रीन पर वायरलेस 4K कास्टिंग

Photo Credit: Portronics

आज के समय में बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने या प्रेजेंटेशन देने के लिए आसान और वायरलेस सॉल्यूशन की जरूरत बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए Portronics ने अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट लॉन्च किया है। यह डिवाइस 4K@50Hz तक का आउटपुट सपोर्ट करता है और बिना WiFi या किसी ऐप के सीधे स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर बेहतर एक्सपीरियंस ले सकें।

कीमत की बात करें तो Portronics Sky Cast की कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

Advertisement

डिजाइन के मामले में Sky Cast को स्लिम और मिनिमल लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें मैट ग्रे फिनिश और हल्का एल्युमिनियम बॉडी मिलता है, जो हीट डिसिपेशन में मदद करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज की वजह से इसे कैरी करना आसान हो सकता है, जिससे यूजर्स इसे घर, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस HDMI ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग करता है, जिससे WiFi या एक्स्ट्रा ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी के मुताबिक, इसमें 4K@50Hz तक का सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो और प्रेजेंटेशन के शार्प और स्मूद नजर आने की उम्मीद है। प्लग-एंड-प्ले सपोर्ट के साथ यह लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

इसके अलावा, इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स कास्टिंग के दौरान अपने डिवाइस को चार्ज भी कर सकते हैं। यह फीचर लंबे मीटिंग या एंटरटेनमेंट सेशन के दौरान काम आता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Sky Cast HDMI, USB और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे ऑप्शन सपोर्ट करता है। यह Type-C डिवाइस के साथ DisplayPort Alt Mode और Thunderbolt सपोर्ट करता है, जिसमें MacBook, Windows लैपटॉप, टैबलेट और कुछ स्मार्टफोन्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस करीब 10 मीटर तक स्टेबल वायरलेस कनेक्शन देने में सक्षम है, जिससे मीटिंग रूम, क्लासरूम और घर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.