भारत में 2016 की दूसरी तिमाही में कंप्यूटर की बिक्री 2.2 फीसदी घटी: आईडीसी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 09:17 IST
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कुल 21.4 लाख पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री हुई जो तिमाही आधार पर 7.2 फीसदी अधिक है, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2.2 फीसदी कम है। वहीं, सबसे ज्यादा बिक्री एचपी के कंप्यूटरों की हुई।

मार्केट रिसर्च कंपनी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि भारतीय पीसी बाजार में एचपी की भागीदारी 28.4 फीसदी रही।
Advertisement

इस बारे में एचपी इंक इंडिया के निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) केतन पटेल ने बताया, "डिजिटल परिवर्तन पर दिए गए जोर के कारण ही हम बाजार में अपने नेतृत्व को बनाए रखने में सफल हुए हैं और उपभोक्ताओं की प्रौद्योगिकी तक पहुंच उपलब्ध कराना तथा अभिनव उत्पादों तथा समाधानों के माध्यम से व्यवसाय करना भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का यह वसीयतनामा है।"

वहीं, वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 10.5 लाख निजी कंप्यूटरों की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 14.5 फीसदी ज्यादा है।
Advertisement

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) मनीष यादव ने बताया, "भारत का समग्र रूप से रिकार्ड 10.9 लाख कंप्यूटरों की बिक्री हुई, जो तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी अधिक है।"
Advertisement

पीसी बाजार में डेल दूसरे स्थान पर रहा जिसकी बाजार हिस्सेदारी 22.2 फीसदी रही, जबकि लेनेवो तीसरे स्थान पर रहा और उसकी बाजार हिस्सेदारी 16.1 फीसदी रही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PC, Laptop, HP, Hewlett Packard, Lenovo, Dell, Acer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  9. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.