Nvidia के GeForce RTX 3050, GeForce RTX 3050 Ti गेमिंग जीपीयू हुए लॉन्च, जानें फीचर्स

लैपटॉप और मोबाइल में प्रयुक्त होने वाली GeForce RTX 30 सीरीज की तरह ही एम्पीयर आर्किटेक्चर पर आधारित नई RTX 3050 और RTX 3050 Ti जल्द ही मार्केट में प्रवेश स्तर के लैपटॉप में भी देखने को मिलेगी

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 16 मई 2021 19:06 IST
ख़ास बातें
  • ये नए जीपीयू प्रवेश स्तर व स्लिम गेमिंग लैपटॉप दोनों के लिए उपयुक्त हैं
  • OEM निकट भविष्य में नए और अपडेटेड लैपटॉप अनाउंस करेंगे
  • GeForce RTX 3050 और 3050 Ti अब GTX 16 सीरीज की जगह लेने जा रही है

एंट्री लेवल के गेमिंग लैपटॉप में रे-ट्रेसिंग और DLSS अपस्केलिंग पहली बार देखने को मिलेगी

Nvidia अपनी GeForce RTX 30 सीरीज का विस्तार गेमिंग लैपटॉप की नई कैटेगरी के लिए कर रही है। खासकर कि उन क्रेताओं के लिए जो कि प्राइस को लेकर सोचना पसंद करते हैं। इसके लिए Nvidia ने नए GeForce RTX 3050 और GeForce RTX 3050 Ti के लेटेस्ट GPU मार्केट में उतारे हैं। ये जीपीयू $700 (लगभग 60,000 रुपये, बिना टेक्स और ड्यूटी) वाले लैपटॉप के लिए प्रयोग किए जाएंगे। इससे लैपटॉप में हाइ क्वालिटी रे-ट्रेसिंग इफेक्ट और DLSS (Deep Learning Supersampling) लाई जाएगी जो आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का प्रयोग करते हुए रिजोल्यूशन को कहीं अधिक बेहतर बनाएगी। खास गेमिंग लैपटॉप को ध्यान में रखकर बनाए गए ये जीपीयू स्लिम और हल्के लैपटॉप में प्रयोग किए जाएंगे। Nvidia के अनुसार DLSS तकनीकी का आना इस मार्केट के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यह कुछ बेहतरीन गेम जैसे Control, Watchdogs: Legion, Outriders, Minecraft, और CoD: Black Ops Cold War आदि में लगातार 60fps का गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकेगी।

अन्य लैपटॉप और मोबाइल में प्रयुक्त होने वाली GeForce RTX 30 सीरीज की तरह ही एम्पीयर आर्किटेक्चर पर आधारित नई RTX 3050 और RTX 3050 Ti जल्द ही मार्केट में प्रवेश स्तर के लैपटॉप में भी देखने को मिलेगी जहां पर फिलहाल GeForce GTX 16 सीरीज अभी पॉपुलर है। बहुत से ब्रांड्स जैसे Alienware, Razer, MSI, Lenovo, Asus, Dell, Acer, HP और Gigabyte के साथ ही छोटे बुटीक OEM भी अब जल्द ही अपने रिफ्रेश्ड मॉडल अनाउंस कर सकते हैं। इनका लॉन्च संयोगवश इंटेल के 11th Gen 'Tiger Lake' CPU के साथ ही हो रहा है।
Advertisement

GeForce RTX 3050 Ti में 2,560 एक्जीक्यूशन यूनिट्स हैं जो कि CUDA cores कहलाती हैं और 20 "स्ट्रीमिंग मल्टीप्रोसेसर" (SM) कलस्टर में 80 टेन्सर कोर लगाए गए हैं। वहीं RTX 3050 में 2,048 CUDA कोर हैं और 16 SM में 64 टेन्सर कोर लगाए गए हैं। दोनों ही 128-bit bus में 4GB की GDDR6 RAM के साथ आते हैं।
TDP रेंज को लैपटॉप OEM के द्वारा 35W और 80W के बीच में कन्फिगर किया जा सकता है जो कि मॉडल दर मॉडल अलग होगी। यह ऑपरेटिंग फ्रिक्वेंसी रेंज को भी प्रभावित करेगी। ये दोनों जीपीयू क्रमश: 1035 1695MHz और 1,057 1,740MHz की बूस्ट क्लॉक स्पीड रेंज के साथ लिस्ट किए गए हैं।
Advertisement

गेमिंग लैपटॉप के अलावा एंट्री लेवल और पोर्टेबल क्रिएटर लैपटॉप में भी ये दोनों जीपीयू देखने को मिलेंगे। Nvidia का कहना है कि लॉन्ग रेंडर्स का इंतजार करने की बजाय DLSS गतिवृद्धि की मदद से आर्टिस्ट अब रियल टाइम में डिजाइन को विजुअलाइज कर सकते हैं। वहीं वीडियो एडिटर अब 8K रॉ फुटेज पर भी काम कर सकते हैं। ई-स्पोर्ट्स कंपीटीटर्स के लिए दावा किया गया है कि GeForce RTX 3050 Ti 144fps और sub-25ms की लेटेन्सी Overwatch और Valorant जैसे गेम्स में भी डिलीवर कर सकती है। इसके अलावा Nvidia में अन्य फीचर्स जैसे एआई पावर्ड नॉइस और बैकग्रांउड रिमूवल जैसे फीचर भी हैं जो स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर में लाभ देते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GeForce RTX 3050 Ti
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.