MWC 2025: Samsung का कमाल, लैपटॉप बन जाता है 'ब्रीफकेस'! 18.1 इंच QD-OLED डिस्प्ले, जानें खास फीचर्स

इसमें QHD+ (2,000 x 2,664 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 10:16 IST
ख़ास बातें
  • इसका गैर-परंपरागत डिजाइन इसे बेहद खास बनाता है।
  • पिक्सल डेंसिटी 184 PPI है।
  • यह फोल्ड होकर एक ब्रीफकेस बन जाता है।

Samsung Flexible Briefcase एक फोल्डेबल लैपटॉप है जो 18.1 इंच के QD-OLED डिस्प्ले के साथ आता है

Photo Credit: koreajoongangdaily

MWC 2025 में दुनियाभर से टेक कंपनियां अपने नए और अनोखे प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं। Samsung ने डिस्प्ले डिवाइसेज के सेग्मेंट में एक और कारनामा कर दिखाया है। कंपनी ने ऐसा फोल्डेबल लैपटॉप पेश किया है जो फोल्ड होकर एक ब्रीफकेस बन जाता है। जी हां, Samsung अपना Flexible Briefcase लाई है जो कि एक फोल्डेबल लैपटॉप है। इसमें धांसू डिस्प्ले फीचर्स मिल जाते हैं। यह 18.1 इंच के QD-OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2000x2664 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 184 PPI की है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ और खास बातें। 

Samsung Flexible Briefcase एक फोल्डेबल लैपटॉप है जो 18.1 इंच के QD-OLED डिस्प्ले के साथ आता है इसमें QHD+ (2,000 x 2,664 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। पिक्सल डेंसिटी 184 PPI है। इसका गैर-परंपरागत डिजाइन इसे बेहद खास बनाता है। यह देखने में लैपटॉप तो बिल्कुल नहीं लगता है, और फोल्ड होकर एक ब्रीफकेस बन (via) जाता है। इसके जब दोनों साइड बीच में आकर मिलते हैं तो एक हैंडल पर बंद  हो जाते हैं जिससे इसे आसानी से हाथ में लटकाकर ले जाया जा सकता है, जैसे हम किसी सूटकेस को ले जा रहे हों। इसमें पावर और वॉल्यूम बटन भी दिए गए हैं। 
Advertisement

प्रोटोटाइप के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.5R फोल्डिंग रेडियस है। कथित तौर पर इसे एक टिकाऊ फोल्डिंग डिस्प्ले डिवाइस बताया गया है। लैपटॉप का स्क्रीन साइज देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि क्रिएटर्स के लिए यह काफी उपयोगी हो सकता है। सैमसंग ने अपने फोल्डेबल लैपटॉप को अभी सिर्फ एक कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप के तौर पर दुनिया के सामने रखा है। इसे कमर्शियल रूप में लॉन्च होने में अभी वक्त लग सकता है। 

सैमसंग के अलावा कुछ और दिग्गज ब्रांड्स ने भी अपने इनोवेटिव लैपटॉप पेश किए हैं। इनमें Lenovo भी एक नाम है जिसने अपना सोलर पैनल वाला लैपटॉप पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सूरज की रोशनी में रख देने पर चार्ज होता रहता है। कहा गया है कि सूरज की सीधी पड़ती रोशनी में लैपटॉप को 20 मिनट रख देने पर ही यह 1 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। हालांकि यह भी एक प्रोटोटाइप ही है। इनके बहुत जल्द मार्केट में आने की संभावना नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.