Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!

Microsoft Windows 11 की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए WinUI 3 फ्रेमवर्क और नए सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन पर काम कर रही है। कंपनी का दावा है कि इससे Windows पहले से ज्यादा तेज और स्मूद होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2026 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Windows 11 की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए WinUI 3 अपडेट कर रही है
  • File Explorer और Notepad का लॉन्च टाइम पहले से तेज होगा
  • Windows 11 में Low Latency Profile Mode फीचर भी जोड़ा जाएगा

Microsoft Windows 11 को ज्यादा तेज और स्मूद बनाने के लिए WinUI 3 अपडेट कर रही है

Microsoft Windows 11 की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी अपने Windows K2 इनिशिएटिव के तहत ऑपरेटिंग सिस्टम के कई अहम हिस्सों को WinUI 3 फ्रेमवर्क पर शिफ्ट कर रही है। कंपनी का मकसद Windows 11 को ज्यादा तेज, स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाना है। हाल के समय में Windows 11 को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना इसकी स्लो परफॉर्मेंस और सिस्टम एलिमेंट्स के देर से लोड होने को लेकर हुई है। ऐसे में Microsoft अब सिर्फ Windows के फीचर्स को अपग्रेड नहीं कर रही, बल्कि उस बेस फ्रेमवर्क को भी बेहतर बना रही है जिस पर कई सिस्टम एलिमेंट्स काम करते हैं।

Microsoft ने GitHub पोस्ट में बताया है कि कंपनी WinUI 3 की परफॉर्मेंस सुधारने पर काम कर रही है। WinUI 3 Windows का नेटिव यूआई फ्रेमवर्क है, जिसका इस्तेमाल Start Menu समेत कई सिस्टम एलिमेंट्स को तैयार करने में किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इसका मकसद WinUI 3 को Windows ऐप्स और एक्सपीरियंस के लिए सबसे बेहतर नेटिव यूआई प्लेटफॉर्म बनाना है।

Microsoft की सॉफ्टवेयर इंजीनियर Beth Pan ने बताया कि कंपनी कई लेवल पर परफॉर्मेंस सुधार रही है। इसमें सिर्फ Windows के इंटरफेस एलिमेंट्स को नए फ्रेमवर्क पर शिफ्ट करना ही शामिल नहीं है, बल्कि खुद WinUI फ्रेमवर्क को भी ज्यादा तेज और ऑप्टिमाइज बनाया जा रहा है। कंपनी ने File Explorer और Notepad को परफॉर्मेंस टेस्टिंग के लिए बेंचमार्क की तरह इस्तेमाल किया है।

कंपनी के मुताबिक WinUI में किए गए बदलावों की वजह से File Explorer के लॉन्च टाइम में कई जगह सुधार देखने को मिला है। Microsoft ने कहा है कि ये बदलाव जल्द ही डेवलपमेंट ब्रांच में दिखाई देने लगेंगे, जिसके बाद इन्हें winui3/main ब्रांच में रोलआउट किया जाएगा।

Beth Pan ने यह भी बताया कि Windows की अलग-अलग टीमें मिलकर इस पर काम कर रही हैं, ताकि एंड-टू-एंड परफॉर्मेंस बेहतर बनाई जा सके। कंपनी इसे लॉन्ग-टर्म क्वालिटी और फंडामेंटल सुधार का हिस्सा मान रही है।

Advertisement

इसके अलावा Microsoft Windows 11 में Low Latency Profile Mode जैसे फीचर्स पर भी काम कर रही है। यह फीचर सिस्टम की सीपीयू फ्रीक्वेंसी को कुछ सेकंड के लिए अधिकतम स्तर तक बढ़ा देता है, जिससे सिस्टम ज्यादा तेजी से रिस्पॉन्ड कर सके। हालांकि इस फीचर को लेकर कुछ आलोचना भी हुई थी, लेकिन इसी तरह की तकनीक macOS और Linux जैसे दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम्स में भी इस्तेमाल की जाती है।

कंपनी का मानना है कि WinUI फ्रेमवर्क में सुधार, सिस्टम एलिमेंट्स का माइग्रेशन और नए परफॉर्मेंस फीचर्स मिलकर Windows 11 को पहले से ज्यादा तेज और स्मूद बना देंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.