Mi NoteBook Ultra और Mi Notebook Pro लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें...

Mi NoteBook Pro की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलता है। कोर आई5 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं कोर आई7 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi NoteBook Ultra में 70Whr की बैटरी दी गई है
  • Mi NoteBook Pro में 56Whr की बैटरी मौजूद है
  • दोनों लैपटॉप में Microsoft Office Home 2019 प्री-इंस्टॉल मौजूद है
Mi NoteBook Ultra और Mi Notebook Pro लैपटॉप को भारत में गुरुवार को Xiaomi के Smarter Living 202 इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है। नए लैपटॉप Mi ब्रांड के अंदर Mi Notebook 14 Horizon Edition को जॉइन करेंगे। यह लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जिनके साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स और कई कॉन्फिग्रेशन मौजूद है। Mi NoteBook Ultra में 15.6 इंच मॉडल शामिल है, जबकि Mi NoteBook Pro 14 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आया है। दोनों ही लैपटॉप में आपको सिंगल कलर ऑप्शन और स्लिम और लाइट फैक्टर मिलेगा। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड और बड़ा 16:10 आस्पेक्ट रेशिया वाला डिस्प्ले मौजूद है।
 

Mi NoteBook Ultra, Mi NoteBook Pro: Price in India, availability

दोनों ही लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जो कि Core i5-11300H क्लॉक स्पीड 4.4GHz (Turbo Boost up to 5GHz) और Core i7-11370H क्लॉक स्पीड 4.8GHz (Turbo Boost up to 5GHz) प्रदान करते हैं। Mi NoteBook Ultra की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलता है। कोर आई5 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये है। वहीं कोर आई7 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम मॉडल की कीमत 76,999 रुपये है।

Mi NoteBook Pro की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलता है। कोर आई5 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं कोर आई7 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है।

Mi NoteBook Ultra और Mi NoteBook Pro दोनों ही मॉडल्स की सेल भारत में Lustrous Grey कलर ऑप्शन में 31 अगस्त से Mi.com, Amazon, और Mi Home stores के जरिए शुरू होगी। सेल ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर कोर आई7 वेरिएंट पर 4,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी, जबकि कोर आई5 वेरिएंट पर 3,500 रुपये की छूट मिलेगी।
 

Mi NoteBook Ultra specifications, features

Mi NoteBook Ultra लैपटॉप Windows 10 Home पर काम करता है, इसमें 15.6 इंच का (3,200x2,000 पिक्सल) Mi-Truelife+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि आस्पेक्ट रेशियो 16: 9, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत sRGB कवरेज, TUV Rheinland low blue light सर्टिफिकेशन और डीसी डीमिंग के साथ आता है। लैपटॉप का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है और इसमें एक एचडी वेबकैम दिया गया है। यह लैपटॉप Intel Core i7-11370H CPU से लैस है, जिसके साथ Intel Iris Xe को पेयर किया गया है। इसमें 16 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी NVMe SSD स्टोरेज मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से मी नोटबुक अल्ट्रा में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। ऑडियो के लिए इसमें दो 2 वॉट स्पीकर मौजूद हैं, जो कि डीटीएस ऑडियो प्रोसेसर के साथ आते हैं। पावर बटन डबल का इस्तेमाल फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर किया जा सकता है और बैकलिट कीबोर्ड में तीन स्तर की ब्राइटनेस मौजूद है। शाओमी का कहना है कि नए लैपटॉप का ट्रेकपैड पिछले Mi Notebook मॉडल की तुलना में 63 प्रतिशत बड़ा है। बैटरी की बात करें, तो इस लैपटॉप में 70Whr बैटरी के साथ 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग के साथ 65 वॉट का चार्जर मिलता है। यह लैपटॉप 17.9mm मोटा और 1.7kg भारी है।
Advertisement
 

Mi NoteBook Pro specifications, features

Mi NoteBook Pro में 14 इंच का 2.5K (2,560x1,600 पिक्सल)डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 16: 10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत sRGB कवरेज, TUV Rheinland low blue light सर्टिफिकेशन और डीसी डीमिंग के साथ आता है। यह लैपटॉप 11th जनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel Iris Xe को पेयर किया गया है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी और ऑडियो के लिए इसमें मी नोटबुक अल्ट्रा के समान ही फीचर्स मौजूद हैं। इस लैपटॉप में 56Whr बैटरी दी गई है, जो कि 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह लैपटॉप 17.3mm मोटा और 1.4kg भारी है।

दोनों ही मी नोटबुक मॉडल्स Window 10 पर काम करते हैं और इनमें Windows 11 का अपग्रेड भी मिलेगा। इनमें Microsoft Office Home 2019 प्री-इंस्टॉल मौजूद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High-res 90Hz 16:10 display
  • Comfortable keyboard
  • Relatively portable, well built
  • Good overall performance
  • Very good value for money
  • Bad
  • Gets hot when running heavy workloads
  • Weak speakers
  • Soldered RAM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3200x2000 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.79 किलो
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  10. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.