Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर होगी शुरू

Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की प्रमोशनल कीमत 16 जुलाई के बाद बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2020 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook 14 Horizon Edition की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है
  • Mi Notebook 14 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है
  • पहली बार आज आयोजित हो रही है दोनों लैपटॉप की सेल

दोनों ही लैपटॉप में मिलेगी 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition लैपटॉप की सेल आज भारत में दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू होगी। यह दोनों ही लैपटॉप Xiaomi द्वारा पिछले हफ्ते ही लॉन्च किए गए हैं, जिनकी सेल आज पहली बार आयोजित की जा रही है। दोनों ही मी नोटबुक 14 और मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन लैपटॉप 14-इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं और साथ ही इनमें 10th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ दोनों ही लैपटॉप को लेकर दावा किया गया है कि इसमें आपको 10 घंटे तक ही बैटरी लाइफ बेहद ही आराम से मिलेगी।
 

Mi Notebook 14, Mi Notebook 14 Horizon Edition: Price in India

भारत में Mi Notebook 14 के 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है, जबकि इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। 512 जीबी वेरिएंट Nvidia GeForce MX250 जीपीयू के साथ भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये है। मी नोटबुक 14 सिंगल सिल्वर कलर विकल्प के साथ आता है।
Advertisement

दूसरी ओर, Mi Notebook 14 Horizon Edition लैपटॉप दो वेरिएंट्स में आता है, एक वेरिएंट है इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 512 जीबी NVMe SSD, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। वहीं दूसरा वेरिएंट है इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और 512 SATA SSD मॉडल, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। यह लैपटॉप आपको ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों लैपटॉप की यह प्रमोशनल कीमत हैं, जो कि 16 जुलाई के बाद बढ़ जाएंगी। मी नोटबुक 14 और मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन की सेल आज 17 जून को आयोजित की गई है, जोकि दोपहर 12 बजे से Amazon और Mi.com की वेबसाइट पर शुरू होने वाली है।
Advertisement

इसके अलावा Mi.com पर आपको 6 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान मिलेगा। साथ ही यदि आप इन लैपटॉप को एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 2,000 रुपये की तत्काल छूट या कैशबैक मिलेगा।
 
 

Mi Notebook 14 specifications, features

Windows 10 Home पर आधारित मी नोटबुक 14 में 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है। नोटबुक 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर पर काम करता है और एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 512 जीबी तक साटा एसएसडी विकल्प के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल के टॉप और किनारों पर 3 मिलीमीटर पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं। इसमें इन-बिल्ट वेबकैम शामिल नहीं है। इसके लिए कंपनी लैपटॉप के बॉक्स के अंदर एक यूएसबी वेबकैम दे रही है।
Advertisement

Xiaomi का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह 10 घंटे तक चलती है। नोटबुक का वज़न 1.5 किलोग्राम है।

 
Mi Notebook 14 Horizon Edition specifications, features

मी नोटबुक 14 की तरह, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन विंडोज़ 10 होम पर चलाता है और इसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। Mi Notebook 14 Horizon Edition में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-10210यू और इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर के विकल्प हैं, जो ऑनबोर्ड ग्राफिक्स या एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स350 जीपीयू और 8 जीबी डीडीआर4 रैम के साथ आते हैं। लैपटॉप में 3,000 एमबी प्रति सेकंड की बैंडविड्थ के साथ 512  जीबी तक NVMe M.2 एसएसडी दी गई है।
Advertisement

Xiaomi ने Mi Notebook 14 Horizon Edition पर एक मटैलिक चेसिस दी है, जिसमें एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम अलॉय का फ्रेमवर्क है। 14 इंच के डिस्प्ले को शामिल करने के बावजूद यह 13.3 इंच की नोटबुक के फुटप्रिंट की पेशकश करता है। इसके अलावा आपको डिस्प्ले पैनल के किनारों और टॉप पर 3 मिलीमीटर बेज़ल्स मिलते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट को सक्षम करने के लिए नोटबुक के साथ बॉक्स में एक यूएसबी वेब कैमरा भी आता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, दो यूएसबी 3.1 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। एक चिकलेट-स्टाइल कीबोर्ड है, जिसमें सीज़र मैकेनिज़्म और 1.3 मिलीमीटर की (key) ट्रेवल है। कीबोर्ड एक मल्टीटच-सपोर्टिंग ट्रैकपैड के साथ आता है।
Advertisement

Mi Notebook 14 Horizon Edition स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है और इसमें डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग शामिल है। Xiaomi लैपटॉप Mi Blaze Unlock और Mi Quickshare फीचर्स से लैस आता है। इसके अलावा इसमें आपको एक 46Wh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, light, and well built
  • Good overall performance
  • Comfortable keyboard
  • Bad
  • No integrated webcam
  • Body gets hot when heavily stressed
  • USB Type-C, NVMe SSD only on higher priced variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स350

वज़न

1.35 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.