Lenovo के Windows 11 OS वाले Yoga Slim Lenovo 7 Carbon, Lenovo Yoga Slim 7 Pro लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo ने Tech World 2021 में नए Yoga series लैपटॉप को पेश  किया है। नई रेंज में Yoga Slim 7 Carbon और Yoga Slim 7 Pro शामिल हैं। दोनों लैपटॉप विंडोज 11 पर चलते हैं और अगले महीने उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Yoga Slim 7 Carbon लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800U ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।
  • Yoga Slim 7 Carbon की कीमत 1289.99 डॉलर (करीब 94,800 रुपये) से शुरू।
  • Lenovo Yoga Slim 7 Pro की कीमत यूएस में 1,449 डॉलर (लगभग 1,06,600 रुपये)।

दोनों ही लैपटॉप डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं।

Lenovo ने Tech World 2021 में नए Yoga series लैपटॉप को पेश  किया है। नई रेंज में Yoga Slim 7 Carbon और Yoga Slim 7 Pro शामिल हैं। दोनों लैपटॉप विंडोज 11 पर चलते हैं और अगले महीने उपलब्ध होंगे। नए योगा स्लिम 7 कार्बन और योगा स्लिम 7 प्रो लैपटॉप AMD Ryzen 7 मोबाइल प्रोसेसर से लैस हैं। लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन का वजन सिर्फ 1.1 किलोग्राम है और यह तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। लेनोवो योगा स्लिम 7 प्रो मॉडल 16 इंच के QHD डिस्प्ले के साथ आता है और दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट लिए हुए है। दोनों लैपटॉप 16GB तक रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं।
 

Lenovo Yoga Slim 7 Carbon price, specifications

नए Lenovo Yoga Slim 7 Carbon लैपटॉप की कीमत 1289.99 डॉलर (करीब 94,800 रुपये) से शुरू होती है। इसे उत्तरी अमेरिका में Lenovo IdeaPad Slim 7 Carbon के रूप में लॉन्च किया जाएगा और इसके अगले महीने से उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसे सिंगल क्लाउड ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन विंडोज 11 पर चलता है और इसमें 14-इंच QHD+ OLED डिस्प्ले है। जिसको सैमसंग द्वारा 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, 100 प्रतिशत DECI-P3 कलर गैमट, 90Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन, VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ बनाया गया है।
Advertisement

Lenovo Yoga Slim 7 Carbon लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800U ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसे AMD Radeon ग्राफिक्स और ऑल्टरनेटिव Nvidia GeForce MX450 ग्राफिक्स के साथ पेअर किया गया है। लैपटॉप 16GB तक LPDDR4x रैम और 1TB PCIe M.2 SSD की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप में ड्यूल चार्जर के साथ 61Whr की बैटरी है जो सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह 14.5 घंटे की औसत बैटरी लाइफ के साथ आता है।

लैपटॉप में बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है और यह एलेक्सा की बिल्ट-इन फीचर Alexa Show Mode को भी सपोर्ट करता है। यह वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1 को सपोर्ट करता है और जब आप अपने पीसी से दूर जाते हैं तो ऑटो स्क्रीन-लॉकिंग जैसी फीचर भी काम आती है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक ऑडियो जैक शामिल है। लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन अपने सबसे स्लिम प्वॉइंट पर 14.9 मिमी माप देता है और इसका वजन सिर्फ 1.1 किलोग्राम है।
Advertisement
 

Lenovo Yoga Slim 7 Pro price, specifications

​​Lenovo Yoga Slim 7 Pro की कीमत यूएस में 1,449 डॉलर (लगभग 1,06,600 रुपये) से शुरू होती है। Lenovo Yoga Slim 7 Pro नॉर्थ अमेरिका में IdeaPad Slim 7 Pro के रूप में उपलब्ध होगा। इसकी सेल अगले महीने से क्लाउड ग्रे या स्टॉर्म ग्रे कलर ऑप्शन में शुरू होगी। लेनोवो योगा स्लिम 7 प्रो विंडोज 11 पर चलता है और इसमें 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो वाली 16 इंच की क्यूएचडी आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, टीयूवी रीनलैंड आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन, वीईएसए सर्टिफाइड डिस्प्लेएचडीआर 400, और 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट ​​कवरेज है। इसका टचपैड पिछली जेनरेशन के मॉडल से 11 फीसदी बड़ा है और इसमें जेस्चर रिस्पॉन्स शामिल है।

Lenovo Yoga Slim 7 Pro AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर पर ऑपरेट करता है और इसे Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ पेअर किया गया है। इसमें 16GB तक की ड्यूल-चैनल DDR4 रैम, 1TB तक PCIe M.2 SSD2 स्टोरेज और 75Whr की बैटरी है जो 12.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह एम्बिएंट साउंड को कम करने के लिए एक स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन माइक के साथ आता है, इसमें एक इंटीग्रेटेड IR कैमरा है, और यह बिल्ट इन एलेक्सा वॉयस कमांड सपोर्ट के साथ आता है। यह डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक ऑडियो जैक शामिल हैं। Lenovo Yoga Slim 7 Pro 17.4mm पतला है और इसका वजन 2.1 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.