Lenovo ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला लैपटॉप, देगा 25 घंटे का बैकअप

जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान Lenovo ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 850 चिपसेट से लैस लैपटॉप को लॉन्च किया। Lenovo Yoga C630 WOS विंडोज 10 पर चलता है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Yoga C630 WOS पतला और हल्के वजन वाला लैपटॉप है
  • Lenovo का यह लैपटॉप देगा 25 घंटे का बैकअप
  • विंडोज 10 पर चलता है Yoga C630 WOS
जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान Lenovo ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 850 चिपसेट से लैस लैपटॉप को लॉन्च किया। Lenovo Yoga C630 WOS विंडोज 10 पर चलता है और स्टैंडर्ड विंडोज सॉफ्टवेयर सपोर्ट करता है। लेनोवो योगा सी630 डब्ल्यूओएस में 25 घंटे की बैटरी लाइफ, स्टैंडबाय से जल्दी वेकअप हो जाता है और स्थायी वाईफाई कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिलेंगे। Yoga C630 WOS का वजन 1.2 किलोग्राम है और यह 12.5 मिलीमीटर पतला है। लेनोवो के इस लैपटॉप में आपको 13.3 इंच का फुल एचडी आईपीएस टचस्क्रीन मिलेगी। ग्राहक चाहे तो वह Lenovo Pen खरीद कर विंडोज इंक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लैपटॉप में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं जो यूएसबी पावर डिलीवरी और डिस्प्लेपोर्ट वीडियो आउटपुट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, और स्टीरियो स्पीकर्स है। यह लैपटॉप 4 जीबी और 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी की यूएफएस 2.1 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इतना ही नहीं, सिम कार्ड स्लॉट के अलावा इसमें पहले से स्नैपड्रैगन एक्स20 एलटीई-ए मोडम सपोर्ट मिलेगा।

इस फीचर की मदद से डाउनलोड स्पीड 1.2 जीबी प्रति सेकेंड और अपलोड स्पीड 150 एमबी प्रति सेकेंड मिलेगी। इस साल जून में आयोजित कम्प्यूटेक्स इवेंट के दौरान क्वालकॉम ने इस नई चिप को पेश किया था। स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट से लैस एआरएम आधारित विंडोज लैपटॉप की तुलना में स्नैपड्रैगन 850 प्रोसेसर वाला यह लैपटॉप बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा आपको इंटीग्रेटेड एड्रीनो 630 ग्राफिक्स, स्नैपड्रैगन एक्स20 एलटीई-ए मोडम, इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग के लिए डेडिकेटेड ब्लॉक, ऑडियो, सेंसर,सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। यूरोप और अन्य देशों में नवंबर 2018 से Yoga C630 WOS मिलेगा। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत €9 99 (लगभग 80,000 रुपये) है। Lenovo ने इस बात की पुष्टि नहीं की है यह लैपटॉप भारत में कब लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.