Lenovo लाई दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा लैपटॉप, 32GB रैम, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100W चार्जिंग!

यह लैपटॉप 14 इंच के OLED टच डिस्प्ले के साथ आता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 11:46 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप 14 इंच के OLED टच डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन है।
  • इसमें Intel Core Ultra 7 258V प्रोसेसर लगा है।
  • यह 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition में 14 इंच OLED टच डिस्प्ले है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Lenovo ने दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया है जिसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। कंपनी के इस नए लैपटॉप का नाम Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition है जिसे चीन की मार्केट में उतारा गया है। यह लैपटॉप 14 इंच के OLED टच डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। लैपटॉप में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Intel Core Ultra 7 258V प्रोसेसर लगा है। बैटरी के लिए दावा किया गया है यह 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी कंपनी ने दिया है। 
 

Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition Price

Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition की कीमत 14,999 युआन (via) (लगभग 1,80,000 रुपये) है। इस कीमत में लैपटॉप का 32 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज वेरिएंट आता है।  
 

Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition Specifications

Lenovo Yoga Air X AI Yuanqi Edition में 14 इंच OLED टच डिस्प्ले है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। लैपटॉप में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह DisplayHDR True Black 600 सर्टिफिकेशन से लैस है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 100% sRGB, P3, और Adobe RGB कलर गेमट कवर करता है। इसमें आंखों के बचाव के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। 

Lenovo Yoga Air X में Intel Core Ultra 7 258V चिपसेट है जिसके साथ 32GB LPDDR5X RAM, और 1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आता है और इसका वजन 1.23 किलोग्राम है। यह मोटाई में केवल 14.55mm का है। इसमें 75Wh बैटरी है। लैपटॉप 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। 

लैपटॉप में खास फीचर 32MP अंडर-डिस्प्ले वेबकैम के रूप में मिलता है। यानी वीडियो कॉल्स के दौरान फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस इसमें लिया जा सकता है। लैपटॉप में 10W क्वाड-स्पीकर सिस्टम लगा है। साथ ही इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट हैं और Wi-Fi 7 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.