Lenovo के 3 नए लैपटॉप Intel Core H-Series प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo ने Lenovo Legion 7i, Lenovo Legion 5i, और Lenovo Legion 5i Pro गेमिंग लैपटॉप अनाउंस कर दिए हैं। ये लैपटॉप लेटेस्ट 11वीं जेनरेशन के इंटेल कोर एच-सीरीज मोबाइल प्रोसेसर से लैस होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion 7i, 5i और 5i Pro में 8 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है
  • Lenovo Legion 7i में 165Hz का रिफ्रेश रेट वाला पैनल दिया गया है
  • Legion 5i Pro में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है

Lenovo Legion 7i में सिंगल कलर है, Legion 5i Pro में दो कलर वेरिएंट दिए गए हैं

Lenovo ने Lenovo Legion 7i, Legion 5i, और Legion 5i Pro गेमिंग लैपटॉप अनाउंस कर दिए हैं। ये लैपटॉप लेटेस्ट 11वीं जेनरेशन के इंटेल कोर एच-सीरीज मोबाइल प्रोसेसर से लैस होंगे। Lenovo की यह घोषणा इंटेल के 11वीं जेनरेशन Core Tiger Lake-H प्रोसेसर के साथ आई है जिसमें यह तीन अपडेटेड लैपटॉप मॉडल लेकर आएगी और साथ ही एक गेमिंग मॉनिटर भी मार्केट में उतारेगी। सभी लैपटॉप विंडोज 10, थंडरबोल्ट 4 सपोर्ट और Wi-Fi 6 की कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। ये सब गेमिंग लैपटॉप Nvidia GeForce RTX लैपटॉप GPU से लैस होंगे जिसमें लेटेस्ट Nvidia GeForce RTX 3050 Ti और GeForce RTX 3050 भी शामिल है।
 

Lenovo Legion 7i, Legion 5i, Legion 5i Pro laptop, Lenovo Legion Y25g-30 monitor: Price, availability

Lenovo Legion 7i (स्टॉर्म ग्रे) की कीमत $1,769.99 (लगभग 1.30 लाख रुपये) और Lenovo Legion 5i Pro (स्टिंग्रे व्हाइट, स्टॉर्म ग्रे) की कीमत $1,329.99 (लगभग 97,700 रुपये) से शुरू होती है। ये मॉडल इस साल जून महीने से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Lenovo Legion 5i (फैन्टम ब्लू, स्टिंग्रे व्हाइट) की कीमत  $969.99 (लगभग 71,300 रुपये) से शुरू होती है और यह जुलाई 2021 से खरीदा जा सकता है। Lenovo Legion Y25g-30 गेमिंग मॉनिटर की कीमत $699.99 (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होती है और यह इस साल अक्टूबर महीने से खरीदा जा सकेगा। लिनोवो ने अपने इन नये लैपटॉप व गेमिंग मॉनिटर की अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Lenovo Legion 7i specifications

Lenovo Legion 7i, विंडोज 10 प्रो पर चलता है और इसमें 16 इंच की WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) IPS डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसमें 3ms रेस्पोन्स टाइम, 100 प्रतिशत sRGB कवरेज, और 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो है। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है, वीईएसए (VESA) डिस्पले एचडीआर 400 सर्टिफिकेशन, डॉल्बी विजन सपोर्ट और Nvidia G-Sync सपोर्ट भी है। भीतरी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 11वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i9-11980HK प्रोसेसर है और Nvidia GeForce RTX 3080 लैपटॉप GPU है। इसे 16GB GDDR6 VRAM के साथ पेअर किया गया है जिसमें 165W की अधिकतम पावर है। Lenovo Legion 7i में 32GB तक की DDR4 RAM है जिसे 3,200MHz पर क्लॉक किया गया है और इसमें 2TB तक की PCIe SSD स्टोरेज है।

ऑडियो की बात करें तो इसमें 2W के दो स्पीकर के साथ एक सुपर लीनियर स्पीकर सिस्टम दिया गया है और Nahimic ऑडियो के साथ स्मार्ट एएमपी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में दो थंडरबोल्ट4 पोर्ट, एक 3.5 एमएम का ऑडियो जैक, एक यूएसबी 3.2 Gen1 Type-C पोर्ट, तीन यूएसबी Type-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक इथरनेट जैक दिया गया है। Lenovo Legion 7i में Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.1 भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 8 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। वहीं इस गेमिंग लैपटॉप का भार 2.5 किलोग्राम है।
 

Lenovo Legion 5i, Legion 5i Pro: Specifications

Lenovo Legion 5i में 15.6 इंच और 17 इंच डिस्पले वाले मॉडल उतारे गए हैं। जबकि Legion 5i Pro में 16 इंच का स्क्रीन साइज दिया गया है। तीनों ही मॉडल विंडोज 10 प्रो के साथ आते हैं। 15 इंच स्क्रीन साइज वाले Legion 5i में WQHD (2,560x1440 पिक्सल) IPS डिस्पले है और इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। वहीं इसका रेस्पोन्स टाइम 3ms का है और 100 प्रतिशत sRGB कवरेज है। इसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, डॉल्बी विजन का सपोर्ट और Nvidia G-Sync सपोर्ट भी है। इसके 17 इंच मॉडल में फुल एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) IPS डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसमें 72 प्रतिशत NTSC कवरेज है।

वहीं दूसरी ओर Legion 5i Pro में 16 इंच की WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) IPS डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और ब्राइटनेटस 500 nits की है। इसमें वीईएसए (VESA) डिस्पले एचडीआर 400 सर्टिफिकेशन, लो ब्लू लाइट- TUV सर्टिफिकेशन और 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो है।
Advertisement

ये तीनों मॉडल 11वीं जेनरेशन के Intel Core i7-11800H CPU और  Nvidia GeForce RTX 3070 लैपटप GPU के साथ फिट किए जा सकते हैं। इसमें 8GB GDDR6 VRAM है। GPU की अधिकतम पावर मॉडल दर मॉडल निर्भर करती है। Lenovo Legion 5i और Legion 5i Pro में 32GB तक की और 17 इंच के Legion 5i में 16GB तक की  DDR4 RAM है जिसे 3,200MHz पर क्लॉक किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 15.6 इंच के मॉडल में 2TB तक की M.2 NVMe PCIe SSD स्टोरेज है जबकि अन्य दो डिवाइस में 1TB की PCIe SSD Gen 4 स्टोरेज दी गई है।
इन सभी में 8 घंटे तक के बैटरी बैकअप की बात कही जा रही है। कनेक्टिविटी ऑप्शन इनमें Lenovo Legion 7i लैपटॉप की तरह ही समान हैं मगर 17 इंच के Legion 5i में एक कार्ड रीडर भी दिया गया है। ऑडियो के लिए 2W के दो स्पीकर दिए गए हैं।
Advertisement
 

Lenovo Legion Y25g-30 gaming monitor specifications

24.5 इंची Legion Y25g-30 गेमिंग मॉनिटर में फुलएचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्पले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 और रिफ्रेश रेट 360Hz है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 1ms रेस्पोन्स टाइम है। यह 99 प्रतिशत तक sRGB कवर करता है और 1,000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेश्यो है। यह Nvidia G-Sync और Nvidia Reflex को भी सपोर्ट करता है। Legion Y25g-30 में कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 Gen 1 Type-B पोर्ट, तीन USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट्स, एक USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट और एक DisplayPort 1.4 पोर्ट दिया गया है। इसके अंदर 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.