इनफोकस कंगारू है 'दुनिया का सबसे छोटा' पोर्टेबल कंप्यूटर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2015 14:35 IST
बीतते वक्त के साथ कंप्यटूर छोटे होते जा रहे हैं। आज की तारीख में मार्केट में कई पोर्टेबल कंप्यूटर डिवाइस मौजूद हैं। बाज़ार में एक ऐसा ही प्रोडक्ट कंगारू आया है जिसे अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इनफोकस ने पेश किया है।

कंपनी का दावा है कि 124 मिलीमीटर लंबा, 80.5 मिलीमीटर चौड़ा और 12.9 मिलीमीटर मोटा, यह कंगारू डिवाइस दुनिया का सबसे छोटा पोर्टेबल डेस्कटॉप कंप्यूटर है। कंपनी तो यह भी कह रही है कि इस डिवाइस का साइज स्मार्टफोन के बराबर है। यह रीमूवेबल बेस यूनिट के साथ आता है जिसमें एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, यूएसबी 3.0 पोर्ट और डीसी पावर पोर्ट मौजूद है। एडेप्टर और पावर कोर्ड के बिना इस डिवाइस का वज़न 200 ग्राम है। यह विंडोज हेलो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल 'चेरीट्रेल' एटम एक्स5-ज़ेड8500 प्रोसेसर से लैस है। अन्य फ़ीचर में 2 जीबी का रैम और 32 जीबी की स्टोरेज शामिल हैं। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

डिवाइस में एक बैटरी भी है। कंपनी के मुताबिक, यह आम इस्तेमाल में लगभग 4 घंटे तक काम कर सकती है। इस पोर्टेबल पीसी को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट की मदद से चार्ज भी किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंगारू डिवाइस विंडोज 10 पर चलता है। इस मिनी-पीसी में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 वायरलेस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

कंगारू की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है और इसकी बिक्री आज से अमेरिका में शुरू हो गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  2. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  4. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  6. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  7. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  8. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  9. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  10. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.