Infinix ZeroBook Ultra लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन, 32GB रैम, AI सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लैपटॉप में एक डेडीकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट है जो AI को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2024 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ZeroBook Ultra में 15.6 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 100% sRGB कलर गेमट है।
  • यह 16.9mm की मोटाई के साथ अल्ट्रा स्लिम बॉडी में आता है।

Infinix ZeroBook Ultra को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ZeroBook Ultra लैपटॉप भारत में लॉन्च किया गया है। ZeroBook Ultra एक AI पावर्ड डिवाइस है। इसमें 15.6 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह 16.9mm की अल्ट्रा स्लिम, मेटल की बनी हुई बॉडी में आता है। इसमें 100% sRGB कलर गेमट है। लैपटॉप में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। लैपटॉप में 32 जीबी रैम दी गई है और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। 
 

Infinix ZeroBook Ultra price

Infinix ZeroBook Ultra को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। बेस मॉडल की कीमत 59,990 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 84,990 रुपये है। लैपटॉप को Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Infinix ZeroBook Ultra Specifications

Infinix ZeroBook Ultra में 15.6 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100% sRGB कलर गेमट है। यह 16.9mm की मोटाई के साथ अल्ट्रा स्लिम बॉडी में आता है। इसकी बॉडी पूरी मेटल की बनी हुई है। यह मीटिओराइट फेज डिजाइन में आता है। लैपटॉप में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Intel Core Ultra 5/7/9 चिपसेट है। इसके साथ में 32 जीबी तक LPDDR5x RAM मिलती है और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग के लिए इसमें Intel Arc Graphics चिप है। यह 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080p रिजॉल्यूशन के साथ गेम प्ले कर सकता है। इसे Intel Iris Xe Graphics से काफी बेहतर बताया गया है। 
Advertisement

लैपटॉप में एक डेडीकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट है जो AI को सपोर्ट करती है। कूलिंग के लिए इसमें ICE Storm 2.0 फैन सिस्टम दिया गया है। जिसमें 65mm के डुअल फैंस लगे हैं जिनमें 79 ब्लेड हैं। अतिरिक्त फीचर्स में AI BeautyCam Enhancement है जिससे कि फेस ट्रैकिंग हो सकती है और बैकग्राउंड ब्लर भी हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6/6E, SD स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक, USB 3.0 और Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें HDMI 1.4 पोर्ट भी मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.