आईबॉल ने मात्र 12,999 रुपये में लॉन्च किया नया कनवर्टेबल लैपटॉप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2016 12:12 IST
आईबॉल ने अपना नया लैपटॉप कॉम्पबुक आई360 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल कॉम्पबुक आई360 की कीमत 12,999 रुपये है और यह गोल्डन कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा।

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 में (1366 x 768 पिक्सल) 11.6 इंच फुल एचडी आईपीएस टच स्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले को 360 डिग्री पर रोटेट किया जा सकता है और इसे एक ट्रेडीशनल टचस्क्रीन लैपटॉप और एक हल्के टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लैपटॉप में 1.44 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8300 प्रोसेसर है और इंटेल एचडी ग्राफिक्स 5300 दिया गया है। रैम 2 जीबी डीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कॉम्पबुक आई360 में बिल्ट-इन कीबोर्ड दिया गया है जो ट्रैकपैड के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडोज़ 10 ओएस के साथ आता है। लैपटॉप का डाइमेंशन 297 x 202 x 17 मिलीमीटर और वज़न 1.25 किलोग्राम है। लैपटॉप में हेडफोन और माइक के लिए 3.5 एमएम कॉम्बो जैक दिया गया है। डुअल स्पीकर भी है।

आईबॉल के इस नए लैपटॉप में 10,000 एमएएच की बैटरी है जो 8.5 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकता है। इसके अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एक यूएसबी 2.0, एक यूएसी 3.0 और एक मिनी एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iBall, iBall laptop, iBall compbook i360
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.