Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर

Windows Laptop और PC में बिना कोई ऐप डाउनलोड किए Screen Recording की जा सकती है। जानें Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint का इस्तेमाल कैसे करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2026 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Windows में Screen Recording के लिए इनबिल्ट फीचर्स पहले से मौजूद हैं
  • Xbox Game Bar से Shortcut की मदद से रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है
  • Windows 11 में Snipping Tool से स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड कर सकते हैं

Windows में Xbox Game Bar और Snipping Tool से आसानी से Screen Recording की जा सकती है

Photo Credit: Unsplash

क्या आप भी Laptop या PC की स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए हर बार किसी थर्ड-पार्टी ऐप की तलाश करते हैं? कई लोग स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए भारी सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेते हैं, जबकि Windows में पहले से ही ऐसे बिल्ट-इन टूल्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना कुछ इंस्टॉल किए स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जा सकती है। चाहे आपको गेम रिकॉर्ड करना हो, किसी को ट्यूटोरियल भेजना हो, ऑनलाइन क्लास सेव करनी हो या फिर किसी ऐप में आने वाली दिक्कत रिकॉर्ड करनी हो, Windows के ये इनबिल्ट फीचर्स काफी काम आ सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ टूल्स Windows 10 और Windows 11 दोनों में पहले से मौजूद हैं। यहां हम आपको आसान तरीके से बताएंगे कि Windows Laptop या PC में बिल्ट-इन टूल्स की मदद से स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे की जा सकती है।

Xbox Game Bar से Screen Recording कैसे करें

Windows में सबसे आसान और पॉपुलर स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर Xbox Game Bar है। यह फीचर Windows 10 और Windows 11 दोनों में मिलता है। हालांकि इसका नाम गेमिंग से जुड़ा है, लेकिन इसका इस्तेमाल सामान्य ऐप्स और ब्राउजर स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।

कैसे शुरू करें रिकॉर्डिंग?

  • सबसे पहले वह ऐप या स्क्रीन खोलें जिसे रिकॉर्ड करना है
  • अब Keyboard पर Windows + G बटन दबाएं
  • स्क्रीन पर Xbox Game Bar ओपन हो जाएगा
  • यहां Capture विंडो में जाकर Record बटन दबाएं
  • रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी
  • अगर Capture विंडो दिखाई नहीं दे रही हो, तो ऊपर मौजूद कैमरा आइकन पर क्लिक करें।

Screen Recording का Shortcut

  • रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए: Windows + Alt + R
  • रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए: फिर से Windows + Alt + R

Note: सारी रिकॉर्डिंग्स डिफॉल्ट रूप से Videos > Captures में सेव होती हैं।

क्या Xbox Game Bar पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है?

Xbox Game Bar की एक लिमिट यह है कि यह Desktop, File Explorer या कुछ Windows स्क्रीन रिकॉर्ड नहीं कर पाता। यह मुख्य रूप से किसी एक ऐप विंडो को रिकॉर्ड करता है। अगर आपको पूरा Desktop रिकॉर्ड करना है, तो दूसरा तरीका ज्यादा काम आएगा।

Snipping Tool से Screen Recording कैसे करें?

Windows 11 में Microsoft ने Snipping Tool में भी Screen Recording फीचर जोड़ दिया है। पहले इसका इस्तेमाल सिर्फ Screenshots के लिए होता था।
इस्तेमाल करने का तरीका:

  • Start Menu में जाकर Snipping Tool सर्च करें
  • ऐप ओपन करें
  • ऊपर मौजूद Record ऑप्शन चुनें
  • अब New पर क्लिक करें
  • स्क्रीन का वह हिस्सा चुनें जिसे रिकॉर्ड करना है
  • Start बटन दबाएं
  • इसके बाद रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। रिकॉर्डिंग खत्म होने पर वीडियो को सेव किया जा सकता है।

PowerPoint से भी कर सकते हैं Screen Recording

कई लोग नहीं जानते कि Microsoft PowerPoint में भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर मिलता है। अगर आपके सिस्टम में Microsoft Office इंस्टॉल है, तो यह तरीका भी काम आएगा।
कैसे करें इस्तेमाल:

  • PowerPoint ओपन करें
  • Insert टैब में जाएं
  • अब Screen Recording ऑप्शन चुनें
  • स्क्रीन एरिया सिलेक्ट करें
  • Record पर क्लिक करें
  • रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद वीडियो को सेव किया जा सकता है।

Screen Recording करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले Notifications बंद कर दें
  • Laptop की बैटरी कम हो तो Charger लगाकर रखें
  • माइक्रोफोन रिकॉर्ड करना हो तो पहले Audio Permission चेक करें
  • रिकॉर्डिंग के दौरान ज्यादा Apps खुली हों तो सिस्टम स्लो हो सकता है

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.