फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप सस्ते में, ऑफर की शुरुआत 9,999 रुपये से

स्मार्टफोन सेल तो आम बात है, अगर लैपटॉप भी सस्ते में उपलब्ध हो तो हो सोने पे सुहागा। फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने इसे 'बैक टू कॉलेज' सेल का नाम दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जून 2017 17:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में सबसे सस्ता लैपटॉप 9,999 रुपये का है
  • फ्लिपकार्ट ने इसे 'बैक टू कॉलेज' सेल का नाम दिया है
  • लैपटॉप से संबंधित ऑफर इस ई-कॉमर्स साइट पर 22 जून तक मिलते रहेंगे
स्मार्टफोन सेल तो आम बात है, अगर लैपटॉप भी सस्ते में उपलब्ध हो तो हो सोने पे सुहागा। फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने इसे 'बैक टू कॉलेज' सेल का नाम दिया है। लैपटॉप से संबंधित ऑफर इस ई-कॉमर्स साइट पर 22 जून तक मिलते रहेंगे। आपको इंटल पावर्ड बजट लैपटॉप 9,999 रुपये तक में मिल जाएंगे।

इस सेल में सबसे सस्ता लैपटॉप 9,999 रुपये का है। इस कीमत में एसर वन 10 एटम टू-इन-वन लैपटॉप बिक रहा है। इंटल कोर आई5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है। पुराने लैपटॉप के साथ 7,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इंटल कोर आई3 लैपटॉप की कीमत 22,990 रुपये से शुरू होती है। इन लैपटॉप के साथ 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। आपको गेमिंग लैपटॉप पर एक्सचेंज पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। ऐप्पल मैकबुक एयर कोर आई 5th जेन लैपटॉप की कीमत 58,000 रुपये है और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। आप चाहें तो लैपटॉप से संबंधित सारे डील यहां से जांच सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 4 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Moto X Force का 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट क्रमशः 12,999 और 15,599 रुपये में बिक रहा है। 32 जीबी वेरिएंट पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट है और 64 जीबी वेरिएंट पर 14,500 रुपये तक की छूट है। अगर आप सारे डिस्काउंट का फायदा उठाने में सफल होते हैं तो यह फोन मात्र 999 रुपये में आपका हो जाएगा।

हैंडसेट के 32 जीबी वेरिएंट पर 22,000 रुपये की छूट दी गई है और 64 जीबी वेरिएंट पर छूट 22,400 रुपये की है। इसके अलावा आप दोनों ही स्मार्टफोन के साथ एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.