डेल ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, आई7 प्रोसेसर है लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 17:42 IST
डेल ने अपनी 5000 सीरीज़ में 15 इंच वाला नया इंस्पिरॉन 5567 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। डेल इंस्पिरॉन 15 5000 लैपटॉप की कीमत 39,590 रुपये है। यह लैपटॉप बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस लैपटॉप को खासकर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

डेल इंस्पिरॉन 15 5000 लैपटॉप व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, फॉग ग्रे, ब्लैक, बाली ब्लू और टैंगो रेड कलर में वेरिएंट में आता है। इस लैपटॉप में 15 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डेल का दावा है कि ट्रूकलर रेंडरिंग और शानदार ग्राफिक्स के साथ डिस्प्ले दोगुना ज्यादा शानदार दिखता है। 

लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज 2 टीबी तक है।  ग्रफिक्स के लिए दमदार एमडी रेडिओन आर7 सीरीज़ है और रैम 4 जीबी है। बैटरी+ लाइफ के साथ नए ऑल इंस्पिरॉन 5000 सीरीज़ के इस लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे तक चलती है।
 
इस लैपटॉप की मोटाई 23.3 मिलीमीटर है। इंस्पिरॉन 5567 में ऑफिस 2016 होम एंड स्टूडेंट एडिशन पहले से इंस्टॉल आता है। इसके अलावा यूज़र को इस लैपटॉप को खरीदने पर 15 महीने के लिए मैकाफी सिक्योरिटी सेंटर सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.