CES 2022: दो डिस्प्ले के साथ Asus Zenbook 17 Fold OLED foldable लैपटॉप और Zenbook 14X OLED Space Edition हुए पेश

Asus Zenbook 17 Fold OLED foldable और Zenbook 14X OLED Space Edition को CES 2022 के दौरान पेश किया गया है। असूस ज़ेनबुल 17 फोल्ड ओलेड में 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि फोल्ड होकर 12.4 इंच के डिस्प्ले में तबदील हो जाता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenbook 17 Fold OLED लैपटॉप 12th Gen Intel Core i7 CPU से लैस है
  • Asus Zenbook 14X OLED Space Edition में 12th Gen Intel Core i9 दिया गया ह
  • Asus ROG Rapture GT-AXE16000 में Asus RF टेक्नोलॉजी दी गई है
Asus Zenbook 17 Fold OLED foldable और Zenbook 14X OLED Space Edition को CES 2022 के दौरान पेश किया गया है। असूस ज़ेनबुल 17 फोल्ड ओलेड में 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि फोल्ड होकर 12.4 इंच के डिस्प्ले में तबदील हो जाता है। Asus का कहना है कि इसमें लगाए गए हींज को ड्येबिल्टी के लिए 30,0000 साइकिल्स में टेस्ट किया गया है। यह  डिवाइस 12 जनरेशन Intel Core i7 U सीरीज़ प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, कंपनी ने Zenbook 14X OLED Space Edition को अंतरिक्ष में भेजे गए पहले Asus लैपटॉप की 25वीं सालगिराह के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसमें 3.5 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है।
 

Asus Zenbook 17 Fold OLED specifications, features

Asus Zenbook 17 Fold OLED में 17.3 इंच ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,560x1,920 पिक्सल है। इसके साथ इसमें 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। Asus का कहना है कि Vesa-सर्टिफाइड टचस्क्रीन डिस्प्ले में 4:3 आस्पेक्ट रेशियो है और इसका इस्तेमाल लैपटॉप, पीसी, टैबलेट और बुक मोड में किया जा सकता है। ScreenXpert फीचर के जरिए यूज़र्स कई स्क्रीन पर काम कर सकते हैं। 17.3 इंच के डिस्प्ले को फोल्ड करके आप 12.5 इंच  डिस्प्ले प्राप्त कर सकते हैं, जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 3: 2 होगा।
Advertisement

Asus Zenbook 17 Fold OLED लैपटॉप 12 जनरेशन Intel Core i7 U सीरीज़ प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.1GHz  है और इसे Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। इसमें 16 जीबी की LPDDR5 रैम और 1 टीबी M.2 NVMe PCIe 4.0 Performance SSD स्टोरेज मौजूद है। असूस का कहना है कि इसमें US MIL-STD 810H  मिल्ट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड भी दिए गए हैं।

PC mode का इस्तेमाल करके इसे ErgoSense Bluetooth कीबोर्ड के साथ पेयर किया जा सकता है। असूस ज़ेनबुक 17 फोल्ड लैपटॉप Harman Kardon-सर्टिफाइड क्वाड-स्पीकर डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। इसमें स्मार्ट एम्प्लिफायर दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह स्टैंडर्ड एम्प्लिफायर की तुलना में वॉल्यूम को 3.5 गुना बढ़ा सकता है। असूस का कहना है कि  distortion-suppressing डुअल-चैनल स्मार्ट एम्प्लिफायर डीएसपी चिप के साथ आता है, जो सेंसिटी स्पीकर वॉयस कॉइल को नुकसान से बचाता है।
Advertisement

इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिसके साथ Asus AI नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी मौजूद है।

Asus ने बताया MyASUS ऐप में ClearVoice Mic फीचर एंबिएंट नॉइस को फिल्टर करता है और ग्रुप कॉन्फ्रेंस-कॉल क्वालिटी के लिए विभिन्न स्थितियों से मल्टी-प्रेसेंटर मोड में सभी व्यक्तिगत वॉयस को नॉर्मलाइज़ करता है। लैपटॉप में Windows Hello को सपोर्ट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का वेब कैमरा के साथ आईआर फंक्शन दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Asus Zenbook 17 Fold OLED में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो कॉम्बो पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी से यूएसबी टाइप-ए अडैप्टर और असूस मिनी डॉक प्लस भी मौजूद है। डिवाइस का भार 1.65 किलोग्राम है।
Advertisement
 

Asus Zenbook 14X OLED Space Edition specifications, features

Asus Zenbook 14X OLED लैपटॉप में 14 इंच 2.8K (2,880x1,800 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 550 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। Vesa-सर्टिफाइड डिस्प्ले को लेकर कहा गया है कि यह 70 प्रतिशत कम हानिकारक ब्लू लाइट डिलीवर करती है। लैपटॉप का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। इसमें 3.5-इंच OLED ZenVivio स्मार्ट डिस्प्ले भी है।
 

Asus Zenbook 14X OLED लैपटॉप 12 जनरेशन Intel Core i9 (12900H) प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz है और इसे Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। इसमें 32 जीबी की LPDDR5 रैम और 1 टीबी M.2 NVMe PCIe 4.0 Performance SSD स्टोरेज मौजूद है। असूस का कहना है कि इसमें US MIL-STD 810H  मिल्ट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड भी दिए गए हैं।
Advertisement

असूस ज़ेनबुक 14एक्स ओलेड लैपटॉप में backlit chiclet कीबोर्ड, प्राइवेसी शटर के साथ 720p HD कैमरा, Harman Kardon Audio के साथ बिल्ट-इन स्पीकर और Cortana व Alexa वॉयस-रिकग्निशन सपोर्ट वाले माइक्रोफोन के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, एक एचडीएमआई 2.0 आउटपुट, दो थंडरबोल्ट 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-ए पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो पोर्ट और एक माइक्रोएसडी स्लॉट शामिल हैं। लैपटॉप का वजन 1.3 किलोग्राम है।
 
 

Asus ROG Rapture GT-AXE16000 gaming router

Asus ने Asus ROG Rapture GT-AXE16000 को भी लॉन्च किया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह दुनिया का पहला क्वाड-बैंड है- 2.4GHz, दो 5GHz बैंड और 6GHz - वाई-फाई 6E गेमिंग राउटर है। इसमें फ्लैगशिप ब्रॉडकॉम वाई-फाई चिपसेट और सीपीयू दिया गया है। राउटर में Asus RF टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ बेहतर वाई-फाई सिग्नल रेंज के लिए RangeBoost Plus दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल 10Gbps पोर्ट, 2.5Gbps WAN पोर्ट और चार 1Gbps LAN पोर्ट शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.