Asus के तीन नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 30,990 रुपये से शुरू

Asus VivoBook 14 X403, VivoBook 14 X409, VivoBook 15 X509: असूस ने भारत में वीवोबुक सीरीज़ के अंतर्गत अपने तीन किफायती लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Asus VivoBook 14 X403 में है Intel Core i5-8265U प्रोसेसर
  • असूस वीवोबुक 14 एक्स403 की भारत में कीमत 54,990 रुपये
  • Asus Laptops फिंगरप्रिंट सेंसर से हैं लैस

Asus के तीन नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 30,990 रुपये से शुरू

Asus VivoBook 14 X403, VivoBook 14 X409, VivoBook 15 X509: असूस ने भारत में वीवोबुक सीरीज़ के अंतर्गत अपने तीन किफायती लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। भारतीय बाजार में असूस वीवोबुक 14 एक्स403, वीवोबुक 14 एक्स409 और वीवोबुक 15 एक्स509 को उतारा गया है, ये तीनों ही लैपटॉप 8वीं पीढ़ी के इंटेरल प्रोसेसर से लैस हैं। असूस वीवोबुक 14 एक्स403 MIL-STD 810G मिलिट्री ग्रेड बिल्ड तो वहीं, वीवोबुक 14 एक्स409 में ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइए अब आपको Asus ब्रांड के इन लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Asus VivoBook 14 X403 की कीमत, स्पेसिफिकेशन

असूस वीवोबुक 14 एक्स403 में 14 इंच का फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 प्रतिशत है। यह लैपटॉप 4.1 मिलीमीटर पतले बेजल के साथ आता है। इसमें 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-8265यू प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी 620 का इस्तेमाल हुआ है और इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

लैपटॉप में 4-सेल 72Whr बैटरी है। लैपटॉप के सिल्वर ब्लू कलर वेरिएंट को उतारा गया है और इस लैपटॉप की भारत में कीमत 54,990 रुपये तय की गई है। असूस ब्रांड का यह लैपटॉप ई-कॉमर्स साइट Amazon और देशभर के ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
 

Asus VivoBook 14 X409 की कीमत, स्पेसिफिकेशन

असूस वीवोबुक 14 एक्स409 में 14 इंच का फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले है, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 77.5 प्रतिशत है। लैपटॉप के दो वेरिएंट हैं, बेस वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी के इंटेल आई3-7020यू तो वहीं हाई-एंड वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी के इंटेल आई5-8265यू प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

लैपटॉप में 12 जीबी तक रैम, 512 जीबी तक एसएसडी या 1टीबी एचडीडी स्टोरेज है। असूस वीवोबुक 14 एक्स409 में 2-cell 32Whr बैटरी है और इसके दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 32,990 रुपये है।  
 

Asus VivoBook 15 X509 की कीमत, स्पेसिफिकेशन

असूस वीवोबुक 15 एक्स509 में 15.6 इंच का फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले है, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82 प्रतिशत है। लैपटॉप के तीन वेरिएंट हैं, बेस वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई3-7020यू, मिड वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आ5-8265यू और हाई-एंड वेरिएंट में 8वीं पीढ़ी के इंटेल आई7-8565यू प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

लैपटॉप में 12 जीबी तक रैम, 512 जीबी तक एसएसडी या 1टीबी एचडीडी स्टोरेज है। Asus VivoBook 15 X509 में 2-cell 32Whr बैटरी है और इसके दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 30,990 रुपये है। लैपटॉप को अमेजन और देशभर के ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

12 जीबी

हार्ड डिस्क

1TB

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड एचडी ग्राफिक्स 620

वज़न

1.90 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटीग्रेटिड इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620

वज़न

1.30 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

4 जीबी

हार्ड डिस्क

1TB

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड एचडी ग्राफिक्स 620

वज़न

1.60 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  2. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
  3. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
  4. 15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा से लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 400 फीट साइज का एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! मचेगी तबाही?
  2. ChatGPT को बनाएं फोन का सिक्योरिटी गार्ड! चुटकी में पता लगाएगा स्कैम, जानें हिडन फीचर
  3. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!
  5. 15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा से लैस!
  6. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  7. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  9. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  10. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.