Asus Chromebook 12 C223 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Asus ने Chromebook 12 C223 को लॉन्च कर दिया है। असूस का यह लैपटॉप Google Play सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2018 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Google Play सपोर्ट के साथ आता है Asus Chromebook 12 C223
  • स्पिल प्रूफ डिजाइन और एचडी वेब कैमरा से लैस है असूस क्रोमबुक 12 सी 223
  • एक किलोग्राम से भी कम है Asus Chromebook 12 C223 का वजन
Asus ने  Chromebook 12 C223 को लॉन्च कर दिया है। असूस क्रोमबुक 12 सी 223 एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे का पावर बैकअप देता है। Asus Chromebook 12 C223 का वजन एक किलोग्राम से भी कम है। असूस का यह लैपटॉप Google Play सपोर्ट के साथ आता है। याद करा दें कि पिछले साल कम्प्यूटेक्स में लॉन्च हुए Asus Chromebook Flip के बाद अब कंपनी ने क्रोमबुक 12 सी223 को लॉन्च किया है।  Asus Chromebook 12 C223 क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, क्योंकि असूस का यह क्रोमबुक गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट करता है।

Asus Chromebook 12 C223 स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत
इसमें 11.6 इंच की एलईडी बैकलिट एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिकस्ल होगा। असूस क्रोमबुक 12 सी223 का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.1GHz डुअल-कोर इंटेल सेलेरॉन एन3350 प्रोसेसर (2एम कैच, 2.4 GHz तक) के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। Asus Chromebook 12 C223 इंटेल एचडी ग्राफिक्स और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। क्रोमबुक में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus Chromebook 12 C223 में एचडी वेबकैमरा मिलेगा। असूस का यह क्रोमबुक एक बार चार्ज होने पर 10 घंटे ( इस्तेमाल करने पर निर्भर) का पावर बैकअप देता है। कनेक्टिविटी के लिए ऑडियो जैक, दो यूएसबी टाइप-सी 3.1 जेन 1 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए 3.1 जेन 1 पोर्ट और वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ऐसी (2x2) है। लैपटॉप की लंबाई-चौड़ाई 286x199x17.25 एमएम है। असूस क्रोमबुक 12 सी223 का वजन 999 ग्राम है। इसमें दो स्टीरियो स्पीकर और स्पिल प्रूफ कीबोर्ड मिलेगा। असूस ने फिलहाल कीमत और उपलब्धता के बार में जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक्सडीए डेवलेपर रिपोर्ट में Asus Chrome 12 C223 की कीमत 320 यूरो (लगभग 25,500 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus Chromebook 12 C223
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  3. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  4. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  5. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  7. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  8. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  10. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.