A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत

Apple ने नया MacBook Neo लॉन्च किया है। इसमें A18 Pro चिप, 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 8GB RAM और 16 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 11:48 IST
ख़ास बातें
  • A18 Pro चिप के साथ आया Apple का नया MacBook
  • 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 500 निट्स ब्राइटनेस
  • 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग बैटरी लाइफ का दावा

Apple MacBook Neo के साथ कंपनी ने नया एंट्री लेवल लैपटॉप पेश किया

Photo Credit: Apple

Apple ने अपनी Mac लाइनअप का विस्तार करते हुए नया 13 इंच का MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल मैक इकोसिस्टम में एंट्री लेवल डिवाइस के तौर पर लाया गया है। MacBook Neo में Apple का A18 Pro चिप दिया गया है और यह फैनलेस डिजाइन के साथ आता है, जिससे इस्तेमाल के दौरान साइलेंट ऑपरेशन मिलता है। लैपटॉप में 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 500 निट्स ब्राइटनेस, 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB या 512GB SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। यह चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और macOS पर चलता है।

कीमत की बात करें तो Apple ने MacBook Neo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये रखी है, जबकि 512GB मॉडल 79,900 रुपये में आता है। यह Silver, Blush, Citrus और Indigo कलर में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप के लिए ऑर्डर apple ऑनलाइन स्टोर और Apple Store ऐप के जरिए भारत समेत करीब 30 देशों में शुरू हो चुके हैं। भारत में इसकी सेल 11 मार्च से Apple Store और Apple Authorized Resellers पर शुरू होगी।

Advertisement

MacBook Neo के डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम बॉडी और राउंडेड कॉर्नर डिजाइन दिया गया है। इसका वजन करीब 1.23 किलोग्राम बताया गया है। इसमें 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2408×1506 पिक्सल और 219 PPI है। डिस्प्ले 500 निट्स ब्राइटनेस, 1 बिलियन कलर सपोर्ट और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है, जिससे अलग अलग लाइटिंग कंडीशन में विजिबिलिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A18 Pro चिप दिया गया है, जिसमें 6 कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी कोर), 5 कोर GPU और 16 कोर Neural Engine शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह चिप सामान्य टास्क जैसे वेब ब्राउजिंग में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले पीसी के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तेज हो सकता है और ऑन डिवाइस एआई वर्कलोड में तीन गुना तक बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। फोटो एडिटिंग में भी लगभग दोगुनी स्पीड मिलने का दावा किया गया है।

लैपटॉप में 8GB यूनिफाइड मेमोरी के साथ 256GB और 512GB SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसमें Magic Keyboard और बड़ा Multi Touch Force Touch ट्रैकपैड दिया गया है। 512GB वेरिएंट में Touch ID सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और Apple Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

नए किफायती MacBook में 1080p FaceTime HD कैमरा दिया गया है, जो इमेज प्रोसेसिंग ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है। ऑडियो के लिए डुअल माइक्रोफोन एरे दिया गया है, जिसमें डायरेक्शनल बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बैकग्राउंड नॉइज कम करने और यूजर की आवाज अलग करने में मदद मिलती है। साउंड आउटपुट के लिए डुअल साइड फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Spatial Audio और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए MacBook Neo में दो USB C पोर्ट दिए गए हैं, जो चार्जिंग, एक्सटर्नल डिस्प्ले और एक्सेसरी कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi Fi 6E और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 36.5Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक एक चार्ज में 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और करीब 11 घंटे वायरलेस वेब यूज का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 20W USB C पावर एडॉप्टर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.