Apple का स्लिम और धांसू MacBook Air (M2) Rs 23 हजार के बंपर डिस्काउंट पर! यहां से खरीदें

Flipkart ने MacBook Air (M2, 2022) का 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 63,969 रुपये में लिस्ट किया है। यह प्राइस बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट्स जोड़ने के बाद का है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Festive Dhamaka Sale 2025 10 अक्टूबर तक चलेगी
  • 16GB RAM, 256GB स्टोरेज वाला MacBook Air M2 सिर्फ 63,969 रुपये में उपलब्ध
  • Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Flipkart पर Axis Bank, HDFC Bank और SBI के कार्ड या नेट बैंकिंग पर ऑफर्स उपलब्ध हैं

Flipkart की Festive Dhamaka Sale 2025 अभी खत्म भी नहीं हुई है और कंपनी ने अपने अगले धमाके की तारीख अनाउंस कर दी है। जी हां, अब बारी है Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 की, जो 11 अक्टूबर से शुरू होगी। चल रही Dhamaka Sale 4 अक्टूबर से लाइव है और इसमें स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, TWS ईयरफोन्स, होम अप्लायंसेज, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और लैपटॉप्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ा अट्रैक्शन इस बार बना है Apple MacBook Air (M2, 2022), जिसे Flipkart पर अब 64,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Flipkart ने इस मॉडल का 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 63,969 रुपये में लिस्ट किया है। यह प्राइस बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट्स जोड़ने के बाद का है। प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जहां यूजर्स अपने पुराने लैपटॉप या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 53,010 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं। MacBook Air (M2, 2022) का लिस्टेड प्राइस 85,900 रुपये है, यानी यूजर्स लगभग 23,000 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं।

Flipkart के मुताबिक Axis Bank, HDFC Bank और SBI के कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही, कंपनी 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को हर महीने करीब 7,108 रुपये का EMI देना होगा। लैपटॉप के साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दी जा रही है।

बात करें इसके लॉन्च टाइम प्राइस की तो जब Apple MacBook Air M2 भारत में 2022 में आया था, तब इसका 16GB RAM + 256GB वेरिएंट 1,19,990 रुपये में लॉन्च हुआ था, जबकि बेस मॉडल (8GB + 256GB) की कीमत 99,999 रुपये थी। Apple के मुताबिक, M2 चिप M1 से 18% तेज CPU परफॉर्मेंस और 35% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देती है।

MacBook Air (M2) में 13-इंच की Liquid Retina Display दी गई है, जिसमें नॉच डिजाइन और पतले बेजल्स हैं। साथ ही कंपनी दावा करती है कि ये लैपटॉप 18 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ देता है।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 कब शुरू हो रही है?

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी।

Flipkart Festive Dhamaka Sale 2025 कब खत्म हो रही है?

ये सेल 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद तुरंत Big Bang Diwali Sale शुरू होगी।

Apple MacBook Air M2 (2022) कितने में मिल रहा है?

Flipkart पर 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला MacBook Air M2 सिर्फ 63,969 रुपये में उपलब्ध है।

क्या इसमें बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है?

हां, Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

क्या एक्सचेंज ऑफर भी है?

जी हां, ग्राहक अपने पुराने लैपटॉप या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बदले 53,010 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं।

EMI ऑप्शन क्या है?

Flipkart पर MacBook Air M2 के लिए 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन उपलब्ध है, जिसमें हर महीने करीब 7,108 रुपये का पेमेंट करना होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  6. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  9. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  10. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.