Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक

Apple एक नया लो कॉस्ट MacBook लॉन्च कर सकता है, जिसमें A18 Pro चिप और लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 19:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple सस्ता MacBook A18 Pro चिप के साथ ला सकता है
  • कीमत 699 से 799 डॉलर के बीच होने का दावा
  • नया MacBook Windows लैपटॉप्स को देगा सीधा मुकाबला

Apple सस्ता MacBook A18 Pro चिप के साथ ला सकता है

Photo Credit: Apple

Apple जल्द ही अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो में एक बड़ा बदलाव कर सकता है। कंपनी एक नया लो कॉस्ट MacBook लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कीमत के मामले में Windows लैपटॉप्स को सीधी टक्कर देगा। अब तक Apple के MacBooks को प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित माना जाता रहा है, जहां MacBook Air की शुरुआती कीमत करीब 899 डॉलर रहती है। इस कीमत पर यूजर्स को एल्यूमिनियम यूननीबॉडी डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के फोटो व वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस मिलती है।

MirrorDaily की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अब इसी गैप को भरने के लिए एक एंट्री लेवल MacBook पर काम कर रहा है, जिसमें कंपनी का A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह वही प्रोसेसर है, जिसे iPhone 16 Pro सीरीज में इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नए MacBook की कीमत 699 से 799 डॉलर के बीच हो सकती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि A18 Pro चिप की ताकत Apple के पहले इन-हाउस लैपटॉप प्रोसेसर M1 के आसपास मानी जा रही है। इसका मतलब है कि यह नया एंट्री लेवल MacBook वर्ड प्रोसेसिंग, वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और बेसिक वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकेगा। इसके साथ ही Apple की पहचान रही लंबी बैटरी लाइफ इस मॉडल में भी मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा Windows लैपटॉप्स से बेहतर हो सकती है।

डिजाइन और डिस्प्ले को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस MacBook में 12.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसे कई कलर ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है, जैसे पिंक और पेल येलो। भले ही इसमें मोबाइल क्लास प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन Apple को भरोसा है कि परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के कॉम्बिनेशन से यह लैपटॉप बड़े पैमाने पर बिक सकता है।

सेल्स और प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारी में दावा किया गया है कि Apple अगले एक साल में A18 Pro चिप वाले 50 से 80 लाख लैपटॉप्स का ऑर्डर दे सकता है। पिछले साल Apple ने करीब 2.2 करोड़ लैपटॉप्स शिप किए थे, जो 2024 के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा रहे। ऐसे में यह नया एंट्री लेवल मॉडल कुल MacBook सेल्स का 22 से 36 फीसदी तक हिस्सा बन सकता है। सप्लाई चेन के मुताबिक, इस मॉडल का मुख्य सप्लायर Quanta Computer होगा, जिसे शुरुआती तौर पर करीब 23 लाख यूनिट्स का ऑर्डर मिल सकता है। इसके अलावा Foxconn भी Quanta के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन में हिस्सा ले सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.