Apple New iMac 24 inch : M3 प्रोसेसर के साथ आए नए ऐपल आईमैक, जानें कीमत

Apple New iMac 24 inch : मंगलवार को कंपनी के Scary Fast इवेंट में नए 24-इंच iMac को अनवील किया गया।

विज्ञापन
Written by सिद्धार्थ सुवर्ण, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 11:51 IST
ख़ास बातें
  • 24 इंच iMac को ऐपल ने किया अपग्रेड
  • M3 प्रोसेसर के साथ आए नए आईमैक
  • इन्‍हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है

इसमें वही डिजाइन है, जो M1 चिप के साथ 2021 iMac मॉडल में था।

Apple New iMac 24 inch : ऐपल ने उसके 24 इंच iMac को कंपनी की नई M3 चिप के साथ अपग्रेड कर दिया है। साल 2021 में iMac को M1 चिप के साथ लाया गया था। मंगलवार को कंपनी के Scary Fast इवेंट में नए 24-इंच iMac को अनवील किया गया। इसमें वही डिजाइन है, जो M1 चिप के साथ 2021 iMac मॉडल में था। आईमैक का नया M3 मॉडल 8-कोर CPU और 10-कोर GPU तक आता है। कंपनी का दावा है कि यह M1 प्रोसेसर वाले iMac के मुकाबले दोगुनी बेहतर परफॉर्मेंस देता है और एफ‍िशिएंट भी है। 
 

24 inch iMac M3 price in India, availability

M3 प्रोसेसर वाले नए 24-इंच iMac की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल में 8-कोर सीपीयू, 8-कोर जीपीयू, 8 जीबी मेमोरी, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज और दो थंडरबोल्ट पोर्ट मिलते हैं। नए iMac के साथ मैजिक कीबोर्ड और मैजिक माउस भी दिया जा रहा है। इसे ग्रीन, पिंक, ब्‍लू और सिल्‍वर कलर्स में लिया जा सकेगा।  
Advertisement

वहीं, 10-कोर जीपीयू वाले 24-इंच आईमैक की शुरुआती कीमत 1,54,900 रुपये है। इसमें भी 8 कोर सीपीयू, 8 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी, दो थंडरबोल्ट पोर्ट, गीगाबिट ईथरनेट और दो यूएसबी 3 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें भी टच आईडी और मैजिक माउस के साथ मैजिक कीबोर्ड है। यह ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

M3 प्रोसेसर वाला नया 24-इंच iMac पहले से ही Apple वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 7 नवंबर से कंपनी की वेबसाइट, ऐपल स्टोर और ऐपल के ऑथराइज्‍ड रिसेलर्स पर होगी। 
Advertisement
 

24 inch iMac M3 specifications, features

M3 प्रोसेसर वाला नया 24-इंच iMac इसके पुराने मॉडल जैसा ही है। दावा है कि यह M1 प्रोसेसर से दोगुना तेज है। गौरतलब है कि नए M3 प्रोसेसर को 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। नए आईमैक में 24 इंच रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। यह 4.5K रेजॉलूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 2 थंडरबोल्ट पोर्ट और गीगाबिट ईथरनेट सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1080p फेसटाइम कैमरा और 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जोकि स्पैटियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के लिए सपोर्ट दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.