87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा

58% लैपटॉप खरीदार AI फीचर्स को अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी मानते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 10:54 IST
ख़ास बातें
  • 40,000 से ज्यादा लोगों की राय पर आधारित हैं नतीजे
  • 25% ग्राहक AI प्रोसेसिंग में तेज चिप्स को देते हैं तवज्जो
  • 53% लोग समान कीमत पर दूसरे ब्रांड चुनने को तैयार

Amazon सर्वे में सामने आया है कि लोग लैपटॉप खरीदते समय उसके प्रोसेसर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: Dell

आज के समय में स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप भी एक जरूरी डिवाइस बन गया है। कुछ समय पहले जहां लैपटॉप को सिर्फ ऑफिस या प्रफेशनल्स के लिए जरूरी समझा जाता था, अब स्टूडेंट्स के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम जैसे प्रोफेशनल्स के लिए भी बहुत जरूरी डिवाइस बन गया है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ लैपटॉप में मिलने वाले फीचर्स तेजी से अपग्रेड हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैपटॉप खरीदते समय सबसे ज्यादा ग्राहक कौन से फीचर को तवज्जो देते हैं? इसका उत्तर Amazon के सर्वे में मिलता है जिसमें परफॉर्मेंस को सबसे ऊपर रखा गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इस सर्वे के बारे में, यह ग्राहकों के लिए किस ट्रेंड की ओर इशारा करता है। 

Amazon ने अपने Best in Tech Survey के दूसरे चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें जो तथ्य सामने आए हैं उनमें लैपटॉप की खरीदारी के लिए उसकी परफॉर्मेंस को प्राथमिकता मिलने की बात कही गई है। प्रेस रिलीज के अनुसार, लोग लैपटॉप खरीदते समय उसके प्रोसेसर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। लैपटॉप खरीदने वालों के लिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस सबसे अहम बात है। कोई भी लैपटॉप खरीदते समय ग्राहकों में से 87% इसे सबसे ऊपर रखते हैं। दूसरे नम्बर पर AI को महत्व दिया गया है। 58% लैपटॉप खरीदार AI फीचर्स को अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी मानते हैं। 

Amazon ने सर्वे के लिए सैम्पल का व्यापक स्तर चुना है। ये नतीजे सभी प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में 40,000 से ज्यादा लोगों की राय पर आधारित हैं। सर्वे में आगे पाया गया कि 25% ग्राहक AI प्रोसेसिंग में भी तेज चिप्स को देखते हैं। यानी AI प्रोसेसिंग भी फास्ट होनी चाहिए। इसके पीछे वजह पाई गई कि लोग AI आधारित कंटेंट बनाने में दिलचस्पी रखते हैं जिनका प्रतिशत 23 पाया गया है। वहीं 17% यूजर्स ऐसे पाए गए जो रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स अपने डिवाइस में चाहते हैं। 

सर्वे कहता है कि लैपटॉप खरीदने वालों के लिए ब्रांड के नाम से ज्यादा जरूरी स्पेसिफिकेशन्स हैं। 53% लोग उसी कीमत पर बेहतर स्पेसिफिकेशन्स देने वाले किसी दूसरे ब्रांड को चुनने के लिए तैयार हैं। यानी अब नाम नहीं, काम बिकता है। टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी सर्वे में कई नतीजे पेश किए गए हैं। 

टैबलेट को कम कीमत वाले लैपटॉप के रूप में देखा जा रहा है। बहुत सी कंपनियां ऐसी हैं जो बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट के साथ कीबोर्ड अटैचमेंट भी देती हैं, जिससे इसे लैपटॉप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 29% ग्राहक टैबलेट इसीलिए खरीदते हैं क्योंकि वे टैबलेट से कम कीमत में आ जाते हैं। वहीं, 21% ग्राहक इन्हें मीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए खरीदते हैं। पोर्टेबिलिटी के लिए 17% ग्राहक इन्हें चुनते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.