Xiaomi ने भारत में उठाया Mi LED Smart Bulb से पर्दा, जानें इसकी खूबियां

Mi LED Smart Bulb: Xiaomi ने रेडमी वाई3 (Redmi Y3) और रेडमी 7 (Redmi 7) के साथ मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी खूबियों के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2019 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7, Redmi Y3 के साथ लॉन्च हुआ Mi LED Smart Bulb
  • मी एलईडी स्मार्ट बल्ब की भारत में कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है
  • गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा Mi LED Smart Bulb

Xiaomi ने भारत में उठाया Mi LED Smart Bulb से पर्दा, जानें इसकी खूबियां

Xiaomi ने रेडमी वाई3 (Redmi Y3) और रेडमी 7 (Redmi 7) के साथ Mi LED Smart Bulb को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। मी एलईडी स्मार्ट बल्ब (Mi LED Smart Bulb) अमेज़न एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। मी एलईडी स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है, केवल इतना ही नहीं, स्मार्ट बल्ब को लेकर ऐसा दावा भी किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा। Xiaomi ने बताया कि मी एलईडी स्मार्ट बल्ब (Mi LED Smart Bulb) को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी हब या फिर ब्रिज की आवश्यकता नहीं होगी। इस स्मार्ट बल्ब को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। शाओमी (Xiaomi) ने बताया कि यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध होगी।
 

Mi LED Smart Bulb की भारत में कीमत और रिलीज़ डेट

भारत में मी एलईडी स्मार्ट बल्ब की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन यह 26 अप्रैल से मी डॉट कॉम पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट बल्ब के अलावा Redmi Y3 और Redmi 7 को भी लॉन्च किया है।
 

Mi LED Smart Bulb फीचर्स

मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को लेकर दावा किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा, साथ ही यह 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। शाओमी ने बताया कि स्मार्ट बल्ब एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा। मी होम ऐप के जरिए यूज़र बल्ब को ऑन  और ऑफ, शेड्यूल सेट करना, ब्राइटनेस बदलना और कलर बदलना आदि काम कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
  4. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  5. Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  8. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  3. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  4. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  7. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  8. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  9. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  10. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.