शाओमी ने लॉन्च किया वायरलेस चार्जिंग वाला 'स्मार्ट' टूथब्रश

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 16:37 IST
ख़ास बातें
  • इस टूथब्रश को शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया गया है
  • शाओमी का दावा है कि टूथब्रश एक बार चार्ज होने पर 25 दिन तक काम करेगा
  • टूथब्रश को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है
शाओमी ने अपने पोर्टफोलियो में कई अलग-अलग तरह के डिवाइस शामिल किए हैं। कंपनी कभी भी नई कैटेगरी में हाथ आजमाने से डरती नहीं है। अब शाओमी ने एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश के लिए चीनी स्टार्टअप सूकारे कैसल्स के साथ साझेदारी की है। इस टूथब्रश की कीमत 32 डॉलर (करीब 2,350 रुपये) है।

एक 'स्मार्ट' प्रोडक्ट होने के चलते इस टूथब्रश को स्मार्टफोन से ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर नियंत्रित किया जा सकता है। यह टूथब्रश वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस टूथब्रश में 1000 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर शाओमी का दावा है कि यह 25 दिन तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 16 घंटे लगते हैं। इसके अलावा इस टूथब्रश के साथ एक वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल भी उपलब्ध है। इसके साथ ही टूथब्रश की बैटरी लाइफ का पता ऐप के जरिेए भी किया जा सकता है।
Advertisement

इस टूथब्रश में एक मैग्नेटिक लेविटेशन एकॉस्टिक वेव मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो एक मिनट में 37,200 स्विंग तक प्रति मिनट देती है। टूथब्रश के ब्रिस्टल एक अमेरिकी कंपनी डूपोंट ने बनाए हैं और यह 0.152 एमएम पतला है। गिज़्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, टूथब्रश का क्लीनिंग ब्रश सेंसिटिव के साथ-साथ काफी गहराई से सफाई करते हैं।
 

यह टूथब्रश वाटरप्रूफ है और आईपीएक्स7 सर्टिफाइड है। इस टूथब्रश को शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किया गया है और यह अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही शाओमी ने सिर्फ 4 डॉलर (करीब 270 रुपये) की कीमत में मच्छर दूर भगाने वाला पोर्टेबल डिवाइस लॉन्च किया था। इस डिवाइस को कंपनी के मीजिया या स्मार्टहोम के तहत पेश किया गया था। यह मी ईको-सिस्टम की रीब्रांडिंग है। मच्छर दूर भगाने वाले इस डिवाइस का डायामीटर 4.6 सेंटीमीटर है और यह चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Toothbrush
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.